पिछले बजट में जयपुर शहर के लिए सबसे लंबी एलिवेटेड रोड (अम्बेडकर सर्कल से जवाहर सर्कल) की घोषणा की थी। शुरुआती रिपोर्ट में सामने आया कि इससे जेएलएन मार्ग की सुंदरता खराब हो जाएगी। इसके बाद प्रोजेक्ट टोंक रोड पर शिफ्ट कर दिया। फिजिबिलिटी रिपोर्ट जेडीए ने तैयार करवा ली। इस पर करीब 86 लाख रुपए खर्च हुए। इसके अलावा अन्य घोषणाओं पर भी जेडीए तेज गति से काम नहीं कर पाया है।