15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब महिलाओं के लिए बनेंगे पिंक टॉयलेट कॉम्पलेक्स

महिलाओं की सुविधा के लिए अब शहर में पिंक टॉयलेट कॉम्पलेक्स बनेंगे। नगर निगम की ओर से निगम क्षेत्र में दो स्थानों पर इनका निर्माण करवाया जाएगा। ये कॉम्पलेक्स बाजार क्षेत्रों व सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे। प्रत्येक कॉम्पलेक्स का निर्माण 21 लाख रुपए की लागत से होगा। निगम ने इन कॉम्पलेक्स के लिए प्रारं​भिक रूप से रतन बिहारी पार्क परिसर और सेटेलाइट अस्पताल परिसर में स्थान चिह्नित किए है।

less than 1 minute read
Google source verification

बीकानेर. बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुविधा के लिए अब शहर में दो स्थानों पर पिंक टॉयलेट कॉपलेक्स का निर्माण होगा। पिंक टॉयलेट कॉम्पलेक्स में इंडियन, वेस्टर्न टॉयलेट सहित दिव्यांगजन और ट्रांसजेंडर के लिए अलग से शौचालयों की सुविधा होगी। एक बाथरूम भी बनेगा। नगर निगम ने पिंक टॉयलेट कॉम्पलेक्स बनाने के लिए दो स्थानों का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया है। प्रदेश की नगरीय निकायों में प्रथम चरण में 14 करोड़ रुपए की लागत से निगम व परिषद क्षेत्रों में कुल 67 पिंक टॉयलेट कॉम्पलेक्स बनेंगे। इसमें से दो पिंक टॉयलेट कॉम्पलेक्स बीकानेर नगर निगम क्षेत्र में बनेंगे।

21-21 लाख कीलागत से बनेंगे

नगर निगम एसबीएम प्रभारी ओम प्रकाश चौधरी के अनुसार प्रत्येक पिंक टॉयलेट कॉम्पलेक्स 21.34 लाख रुपए की लागत से तैयार होगा। एक कॉम्पलेक्स में 6 सीटर व्यवस्था होगी। इसमें तीन इंडियन व एक वेस्टर्न टॉयलेट, एक बाथरूम, एक दिव्यांगजन के लिए व एक टॉयलेट ट्रांसजेंडर के लिए बनेगा। रतन बिहारी पार्क परिसर व सेटेलाइट अस्पताल परिसर में पिंक टॉयलेट कॉम्पलेक्स बनाने की योजना है। वहीं निगम ने महिलाओं की सुविधाओं के लिए 84 लाख रुपए की लागत से चार पिंक बसे तैयार करवाई है। करीब एक महीने पहले ये पिंक बसें निगम पहुंच चुकी है, लेकिन अब तक इन बसों की सुविधा महिलाओं को नहीं मिल पाई है।एक महीने से चारों बसें निगम मुय कार्यालय परिसर में ही खड़ी है।

मिलेगी सुविधा

राज्य सरकार के बजट घोषणा के अनुसार निगम क्षेत्र में दो पिंक टॉयलेट कॉम्पलेक्स का निर्माण होगा। सरकार स्तर पर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इनके बनने से महिलाओं को सुविधा होगी। प्रारंभिक रूप से दो स्थानों का चयन किया गया है। पिंक बसों की भी सुविधा जल्द प्रारंभ होगी।

मयंक मनीष, आयुक्त, नगर निगम, बीकानेर।