
against
स्वयंसेवी शिक्षण संस्था संघ की बीकानेर जिला इकाई द्वारा मंगलवार को कर्मचारी मैदान से शिक्षा निदेशालय तक विरोध प्रदर्शन किया।
निजी विद्यालयों की समस्याओं को लेकर निजी विद्यालय संचालकों ने आमसभा की। प्रदेशाध्यक्ष सत्यव्रत सामवेदी के नेतृत्व में निजी शिक्षण संस्था संचालक राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ नारे लगाते हुए सभा स्थल पर पहुंचे।
आमसभा को सभी ब्लॉक अध्यक्षों के अलावा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व बीकानेर संभाग प्रभारी कोडाराम भादू, प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा एवं महामंत्री रतनसिंह पिलानिया, हनुमान चौधरी व पैपा के प्रदेश समन्वयक गिरीराज खैरीवाल ने संबोधित किया। वक्ताओं ने निजी स्कूलों के सामने आ रही समस्याओं के समाधान और निराकरण की मांग की।
वक्ताओं ने निजी शिक्षण संस्थाओं पर अव्यवहारिक नियम व गलत तरीके से दबाने, विभागीय अधिकारियों द्वारा निजी शिक्षण संस्थाओं के संचालकों को बेवजह जांच करवाने की धमकी देने का आरोप लगाया।
रैली के साथ-साथ कई स्थलों पर धरना देकर रास्ता रोको अभियान भी चलाया गया। रैली को प्रशासन द्वारा निदेशालय के गेट पर रोक दिया गया। जिससे प्रदर्शनकारियों एवं पुलिस प्रशासन के मध्य तनाव हो गया।
प्रदर्शनकारी निदेशालय के गेट पर धरनेपर बैठ गए। शाम पांच बजे माध्यमिक शिक्षा निदेशक से वार्ता के बाद धरना समाप्ति की घोषणा की गई।
मीडिया प्रभारी शैलेश भादानी ने बताया कि सभा को गंगानगर जिलाध्यक्ष परविन्द्र सिंह, हनुमानगढ जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र पचार, गंगानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष जोगेन्द्र कौशिक, मनसुख सारस्वत एवं बलवीर सियाग, चूरू के हेतराम घिंटाला, बीकानेर ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशन गोदारा, नोखा के भगवानाराम चौधरी, कोलायत के खिंयाराम सेन, बज्जू के शिवकरण बिश्नोई, छतरगढ के श्योपत जाखड, खाजूवाला के राजेन्द्र स्वामी, सांवरदान चारण, श्रीडूंगरगढ के मूलचन्द स्वामी, इन्द्रा व्यास, पार्वती शर्मा आदि ने संबोधित किया।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
