8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंचायत चुनाव : बज्जू खालसा में 87 और लूणकरनसर में 168 सरपंच प्रत्याशी चुनाव मैदान में

bikaner news: तीसरे चरण में 6 अक्टूबर को होगा मतदान, नामांकन पत्रों की हुई जांच, नाम वापसी और प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आंवटन  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 27 Sep 2020, 11:55 PM IST

पंचायत चुनाव : बज्जू खालसा में 87 और लूणकरनसर में 168 सरपंच प्रत्याशी चुनाव मैदान में

पंचायत चुनाव : बज्जू खालसा में 87 और लूणकरनसर में 168 सरपंच प्रत्याशी चुनाव मैदान में

बीकानेर.

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 6 अक्टूबर को बज्जू खालसा और लूणकरनसर पंचायत समिति में मतदान होगा। शनिवार को भरे गए नामांकन पत्रों की जांच रविवार को हुई। बज्जू खालसा पंचायत समिति में 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 218 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। नामांकन वापसी की समय सीमा तक 130 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। अब 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 87 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

इसी प्रकार लूणकरनसर पंचायत समिति की 47 ग्राम पंचायतों में शनिवार को सरपंच और वार्ड पंच के लिए नामांकन पत्र भरे गए थे। नाम वापसी की समय सीमा तक 153 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। जबकि एक ग्राम पंचायत में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। यहां 47 ग्राम पंचायतों में सरपंच के लिए 325 प्रत्याशियों ने 327 नामांकन पत्र भरे थे। नाम वापसी के बाद अब 168 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

वहीं सुबह 10 बजे से सरपंच और वार्ड पंच के लिए भरे गए नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई। नाम वापसी की समय सीमा 3 बजे तक थी। नाम वापसी के बाद चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आंवटन किया गया और चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों की सूची का प्रकाश किया गया।