
नोखा.अब देश की राजनीति में बदलाव लाने के लिए युवा वर्ग को आगे आएगा। युवा ही देश की वर्तमान राजनीति का शुद्धिकरण कर सकते हैं। युवा जागेंगे, तब ही देश में बदलाव संभव होगा। कुछ ऐसे ही विचार आयोजित टॉक शो में सामने आए।
राजस्थान पत्रिका के आओं करें राजनीति का शुद्धिकरण महाभियान के तहत गुरुवार को यहां कटला चौक, स्वास्तिक टावर में स्थित पत्रिका ब्यूरो कार्यालय में टॉक शो आयोजित किया गया। इसमें युवाओं ने खुलकर बेबाक अंदाज में अपने विचार रखें। युवाओं ने देश में बदलाव लाने के लिए युवा नेतृत्व से आगे आकर राजनीति की बागडोर संभालने का आह्वान किया और पत्रिका के अभियान से जुड़े।
युवाओं को दें अवसर
राजनीति में भाई-भतीजावाद बढ रहा है। परिवारवाद के चलते सही लोगों को राजनीति में प्रवेश नहीं मिल पाता है। युवा देश की धड़कन है, उनको अवसर उपलब्ध कराकर आगे लाने की जरूरत है।
पंकज जोशी, महामंत्री, भाजपा शहर मंडल नोखा।
नए चेहरों को दें मौका
वर्तमान राजनीति में परिवारवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार चरम पर है। जनसेवक निजी स्वार्थ के वशीभूत होकर काम करते हैं। अब राजनीति में बदलाव की मुहिम को आगे बढ़ाने की जरूरत है। नए युवा चेहरों को मौका देकर प्रोत्साहित करना चाहिए।
बजरंग पालीवाल, प्रांत सहमंत्री, विहिप
साफ छवि को चुनें
कुछ सालों से राजनीति में भूमाफियों व अपराधियों का दखल बढा है। जिससे राजनीति के मायने बदल रहे है। जिन नेताओं पर आपराधिक मामले दर्ज है, उनको राजनीति से दूर रखना चाहिए। जनता भी साफ-सुथरी छवि के नेता को ही चुनें।
मगनाराम केड़ली, छात्र नेता
नई सोच से बदलाव
नेता देश हित व समाज हित के बजाय व्यक्तिगत हित में काम करने लगे है। जनता जिन मुद्दों पर चुनती है, वे उन मुद्दों से भटक जाते है। देश की बागडोर युवाओं के हाथ में आनी चाहिए, जिससे की नई सोच के साथ देश में बदलाव संभव हो सके।
राजकुमार पारीक, उपाध्यक्ष पारीक नवयुवक मंडल संस्थान
दल बदलू से बचें
राजनीति में दल-बदलू नेताओं से भी देश को नुकसान हो रहा है। जनता उस पर विश्वास करके उसे वोट डालती है, बाद में वह अपने स्वार्थ के चलते पार्टी बदल लेता है। ऐसे नेताओं को राजनीति से दूर करने की जरूरत है।
राधेश्याम लाहोटी, अध्यक्ष माहेश्वरी युवा संगठन।
राजनीति से जातिवाद दूर करें
देश में भ्रष्टाचार बढ रहा है। जिसके लिए काफी हद तक राजनेता ही दोषी माने जा सकते है। राजनीति भ्रष्टाचार मुक्त होगी, तभी देश का विकास होगा। राजनीति को जातिवाद से दूर करने की जरूरत है।
अंकित तोषनीवाल, अध्यक्ष मारवाड़ी युवा मंच नोखा।
Published on:
13 Apr 2018 08:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
