पिछले आवेदन के आधार पर अभ्यर्थी मुख्यालय से पोस्टल ऑर्डर भी वापस ले सकेंगे। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन २५ मई से १४ जून तक होंगे। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र इस बार भी विभाग की ओर से ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे। इसमें सामान्य क्षेत्र में कांस्टेबल सामान्य के ११०८४, कांस्टेबल चालक के ७४३, कांस्टेबल बैण्ड के १३२, घुडसवार के ३४, ऑपरेटर के २०२ व श्वान दल के १७ पद शामिल है। टीएसपी क्षेत्र में कांस्टेबल सामान्य के ८७२, चालक के १८, कांस्टेबल बैण्ड के १२ पद है। दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को सामान्य क्षेत्र में माना जाएगा। जबकि उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे में दूसरे प्रदेश के खिलाड़ी मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों का चयन लिखित व शारीरिक परीक्षा के आधार पर होगा।