16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीकानेर

प्रसूता सुशीला की मौत के मामले में सात दिन में कार्रवाई का दिया आश्वासन, देखिये वीडियो

चिकित्सक की लापरवाही से प्रसूता सुशीला की मौत के मामले में दूसरे दिन भी पीबीएम के मुर्दाघर के सामने मृतका के परिजनों ने प्रदर्शन जारी रहा।

Google source verification

बीकानेर . प्रसव के दौरान चिकित्सक की लापरवाही से प्रसूता सुशीला की मौत के मामले में मंगलवार को दूसरे दिन भी पीबीएम के मुर्दाघर के सामने मृतका के परिजनों ने प्रदर्शन जारी रहा। बिनाणी अस्पताल को सीज कर चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव की सुपुर्दगी लेने से मना कर दिया। यहां मुर्दाघर के आगे सड़क पर धरने पर बैठे परिजन दोपहर में पुलिस प्रशासन से वार्ता के बाद शव लेने के लिए माने।

 

इससे पहले दोपहर में जब बड़ी संख्या में लोग मुर्दाघर के आगे एकत्र हो गए तो एडीएस सिटी शैलेन्द्र देवड़ा और सीओ सदर राजेन्द्रसिंह पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। जिसमें उन्होंने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जिस पर परिजन सहमत हुए और शव को ले जाकर अंतिम संस्कार किया। वार्ता में कांग्रेस नेता हनुमान चौधरी, देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, नारायण सिंह चारण, रमजान मुगल, गितेश जांगिड़, भागीरथ मांडण, मेघराज सुथार, पन्नालाल नागल, दूलीचंद सुथार आदि शामिल हुए।

 

यह दिलाया भरोसा
जेएनवीसी सीआइ मनोज माचरा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जयनारायण व्यास कॉलोनी निवासी मृतका के पति मांगीलाल सुथार ने बताया कि पुलिस और प्रशासन ने सात दिन में जांच पूरी कर आरोपी चिकित्सक डॉ. स्वाति बिनाणी पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पुलिस ने सात दिन में कोई कार्रवाई नहीं करेगी तो आंदोलन करेंगे।