पड़ोसी देशों को निर्यात
बीकानेर से मूंगफली दाना श्रीलंका, नेपाल, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, वियतनाम, चीन, बांग्लादेश समेत पड़ोसी देशों को निर्यात किया जाता है। हमारी मूंगफली दाने की गुलाबी रंगत के साथ मीठा होने के चलते यूरोपीय देशों में मांग बढ़ी है। साबुत मूंगफली पंजाब, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, यूपी और दिल्ली के व्यापारी ले जाते हैं। सरसों तेल के दाम बढ़ने के चलते भी इस बार मूंगफली तेल की बाजार में खपत बढ़ी है।