
बीकानेर. रीको औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क किनारे पड़े पुराने कचरे (लिगेसी वेस्ट) के ढेर हटेंगे। रीको यह कार्य नगर निगम के माध्यम से करवा रहा है। निगम ने अनुबंधित फर्म के माध्यम से लिगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए टेंडर के बाद संबंधित फर्म को कार्यादेश जारी कर दिया है। संभावना है एक सप्ताह में यह कार्य प्रारंभ हो जाएगा। रीको अपने औद्योगिक क्षेत्रों में पड़े पुराने कचरे के ढेर 67 लाख रुपए की लागत से निगम के माध्यम से हटवा रहा है। इस कार्य के लगभग एक महीने में पूरा होने की संभावना है।
इन औद्योगिक क्षेत्रों में हटेगा
निगम आयुक्त मयंक मनीष की ओर से जारी किए गए कार्यादेश के अनुसार रीको के करणी औद्योगिक क्षेत्र प्रथम व द्वितीय, खारा औद्योगिक क्षेत्र,बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र और रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्रों में लिगेस वेस्ट अर्थात सड़कों के किनारे पड़े पुराने कचरे को उठाने और परिवहन का कार्य किया जाएगा। कचरे को डंप रीको की ओर से निर्धारित स्थान पर किया जाएगा।
निगम की मॉनिटरिंग
रीको के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में लिगेसी वेस्ट निस्तारण कार्य की मॉनिटरिंग नगर निगम करेगा। रीको यह कार्य निगम के माध्यम से करवा रहा है। औद्योगिक क्षेत्रों में किस प्रकार कार्य होगा इसकी योजना नगर निगम और रीको के अधिकारी संयुक्त रूप से तय करेंगे।
रोजमर्रा का कचरा व नाली सफाई नहीं
निगम अधिकारियों के अनुसार रीको के औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कों के किनारे पड़े पुराने कचरे को उठाने और परिवहन कर निर्धारित स्थान पर डंप करने का अनुबंध है। अनुबंध में रोजमर्रा का कचरा उठाना, परिवहन तथा नालियों की सफाई का कार्य शामिल नहीं है। निगम से अनुबंधित फर्म की ओर से केवल लिगेसी वेस्ट का ही निस्तारण किया जाएगा।
Published on:
08 Dec 2024 11:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
