4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिसकर्मी पर चालक को थप्पड़ जड़ने का आरोप, लोग आक्रोशित

नयाशहर थाना क्षेत्र के पूगल फांटे की घटना - पुलिस पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया

less than 1 minute read
Google source verification
पुलिसकर्मी पर चालक को थप्पड़ जड़ने का आरोप, लोग आक्रोशित

पुलिसकर्मी पर चालक को थप्पड़ जड़ने का आरोप, लोग आक्रोशित

बीकानेर. नयाशहर थाना क्षेत्र में कार चालक और पुलिस कर्मचारियों में विवाद हो गया। कार चालक का आरोप है कि पुलिस कर्मचारियों ने उसको थप्पड़ मारा। पुलिस कर्मचारियों ने कागजात दिखाने के नाम पर रोककर मारपीट की, जिससे माहौल गर्मा गया।

घटना के विरोध में स्थानीय लोग, अन्य वाहन चालक एकत्रित हो गए और पुलिस पर अवैध वसूली व आमजन को बेवजह परेशान करने के आरोप भी लगाए।

जानकारी मुताबिक कार चालक किशन सिंह शनिवार रात को कार लेकर पूगल फांटे से जा रहा था तब वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे कागजात दिखाने को कहा। वह कागजात दिखाता इससे पहले दो सिपाहियों ने उसे जबरन गाड़ी से उतारा और दाे-तीन थप्पड़ जड़ दिए।

पीड़ित ने बताया इसके बाद उसने घटना की जानकारी कार मालिक व टेक्सी स्टैंड के साथियों को दी। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मामले की नजाकत को देखते हुए घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने थाने से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलवा लिया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर वहां से रवाना किया।


लोग थाने पहुंचे, सिपाहियों की शिकायत की

आक्रोशित लोग देररात को नयाशहर थाने पहुंचे। थाने में उच्चाधिकारियों ने उनसे समझाइश की। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। काफी देर वार्ता करने के बाद वे माने और थाने से गए। वहीं दूसरी ओर नयाशहर थाना पुलिस ने मारपीट जैसी किसी भी घटना से इनकार किया।


मामले की जांच कराएंगे
एसएचओ से पूरे मामले की जानकारी ली गई है। पीडि़त को रविवार को थाने में बुलाकर बात की जाएगी। पीडि़त पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज कराने पर जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

तेजस्वनी गौतम, पुलिस अधीक्षक

Story Loader