6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान को पानी देने वाले पौंग बांध पूरा भरा, भाखड़ा में रेकॉर्ड स्तर तक पानी

Pong and Bhakra dam water level : बीकानेर. हमारी इंदिरा गांधी नहर परियोजना, भाखड़ा नहर और गंगनहर परियोजना को पानी देने वाले दोनों प्रमुख बांध पौंग और भाखड़ा डैम लबालब हो गए है। पाकिस्तान छोड़ा 80 हजार क्यूसेक पानी; बांधों की सुरक्षा के लिए बीबीएमबी की आज आपात बैठक

2 min read
Google source verification
Pong Dam, which supplies water to Rajasthan, is full, water up to record level in Bhakra

राजस्थान को पानी देने वाले पौंग बांध पूरा भरा, भाखड़ा में रेकॉर्ड स्तर तक पानी

बीकानेर. हमारी इंदिरा गांधी नहर परियोजना, भाखड़ा नहर और गंगनहर परियोजना को पानी देने वाले दोनों प्रमुख बांध पौंग और भाखड़ा डैम लबालब हो गए है। भाखड़ा का लेवल तो सोमवार को 1681 फीट के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। जो पिछले साल के मुकाबले 30 फीट अधिक है। अभी21 सितम्बर तक बांधों में पानी स्टोरेज करने का समय है। हिमाचल और शिवालिंक पहाडि़यों पर लगातार बारिश होने से भाखड़ा बांध में लगातार पानी आ रहा है।
सोमवार को हरीके बैराज से करीब 82 हजार क्यूसेक पानी डाउन स्ट्रीम में छोड़ दिया गया। उधर भाखड़ा का लेवल खतरे के निशान को पार कर जाने से भाखड़ा बांध के सभी गेट खोल दिए गए है। पंजाब में लगातार बारिश से नालों का पानी भी सतलुज नदी में आकर गिर रहा है।

एेसे में बांधों में और पानी भरने की क्षमता नहीं होने के चलते हुसैनीवाला हैडवक्र्स के रास्ते 80 हजार क्यूसेक पानी सोमवार रात को पाकिस्तान की तरफ छोड़ दिया गया। हिमाचल में बने भाखड़ा और पौंग बांध से राजस्थान के दस जिलों को नहरी पानी मुहैया होता है। इस बार बादलों की मेहरबानी से इतना पानी बरसा है कि अब इसे सहेजना मुश्किल हो गया है। प्रतिदिन हजारों क्यूसेक पानी की आवक होने से दोनों बांध लबालब हो रहे हैं।

इस स्थिति में आगे और पानी की आवक होने पर इसका प्रबंधन कैसे किया जाए, यह बीबीएमबी के लिए चुनौती बन गया है। बांधों का लेवल कैसे मेनटेन किया जाए तथा बांधों को सुरक्षित बनाने सहित अन्य कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर चर्चा के लिए बीबीएमबी ने चंडीगढ़ में बीस अगस्त को आपात बैठक बुलाई है। पाकिस्तान की तरफ पानी छोडऩे के लिए हुसैनीवाला हैड के कुल 29 गेटों में से पांच गेट खोल दिए गए हैं।

जल संसाधन विभाग उत्तर संभाग के मुख्य अभियंता विनोद कुमार मित्तल ने बताया कि सोमवार को पौंग बांध में 91,994 क्यूसेक पानी की आवक हुई। इसी तरह भाखड़ा में एक लाख 29 हजार क्यूसेक पानी की आवक हुई। भाखड़ा डैम का जलस्तर 1680.80 फीट तक पहुंच गया। 24 घंटे में पानी की आवक 1 लाख 30 हजार 936 क्यूसेक दर्ज की गई है। 24 घंटे में डैम का जलस्‍तर 3.86 फीट बढ़ा है। पौंग बांध का लेवल १३७४.९० फीट पर पहुंच गया है। इसमें अधिकतम १३८० फीट तक पानी रखने की क्षमता है।