नगर विकास न्यास की ओर से अम्बेडकर भवन में पूर्व तैयारी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शाम 3.05 बजे अम्बेडकर भवन में न्यास का एक भी सक्षम अधिकारी नजर नहीं आया। भवन के मंच पर पांच कुर्सियां लगी हुई थी सभी खाली थी। वहीं डीटीपी शाखा, तकनीकी शाखा, डिस्पेच काउंटर, कैश काउंटर पर एक भी कर्मचारी नजर नहीं आया। डिस्पेच व डीटीपी शाखा की टेबल पर एक-एक फाइलों का बस्ता जरूर था। एक तरफ तीन टेबलों पर न्यास कर्मचारी कार्य करते रहे। सामने की ओर लगी टेबलों पर छह नगर मित्र कुछ लोगों को पट्टे बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित जानकारी देते रहे। भवन के पार्क परिसर में टैन्ट में कुछ आमजन आपसी चर्चाओं में व्यस्त थे। इस दौरान कुछ लोग भवन में आए भी लेकिन अधिकतर टेबले खाली देख पुन: लौट गए।