8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्मचारियों को निकाला बाहर, कमरा बंद कर पार्षदों ने जताया रोष

प्रशासन शहरों के संग अभियान - नगर निगम शिविर में हंगामा, सूचना नहीं देने से आक्रोशित हुए पार्षद  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 26 Oct 2021, 4:58 PM IST

कर्मचारियों को निकाला बाहर, कमरा बंद कर पार्षदों ने जताया रोष

कर्मचारियों को निकाला बाहर, कमरा बंद कर पार्षदों ने जताया रोष

बीकानेर. नगर निगम की ओर से प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत सोमवार को जस्सोलाई व्यास पार्क के सामने बीएड कॉलेज परिसर में हुए शिविर में पार्षदों ने हंगामा किया। आक्रोशित पार्षदों ने शिविर में मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया व कमरा बंद कर विरोध जताया। कमरा बंद होने के कारण अधिकतर कर्मचारी बाहर सडक़ पर खड़े रहे व कुछ अधिकारी-कर्मचारी कमरे में रहे। भाजपा से वार्ड पार्षद प्रदीप उपाध्याय व कांग्रेस पार्षद दुर्गा दास छंगाणी ने निगम अधिकारियों पर आरोप लगाया कि निगम अभियान के तहत शिविर आयोजित करने की सूचना पार्षदों को नहीं दे रहा है। जिसके कारण पार्षद चाहते हुए भी आमजन को शिविरों का लाभ नहीं दिलवा पा रहे है।

शिविरों में आमजन से जुड़े काम नहीं हो रहे है। विरोध के दौरान पार्षदों ने शिविर स्थल पर कम स्थान होने पर भी आपत्ति जताई। हंगामे की सूचना मिलते ही निगम उपायुक्त सुमन शर्मा मौके पर पहुंची व आक्रोशित पार्षदों से वार्ता की। इस दौरान पार्षद विनोद धवल व विकास सिहाग भी मौजूद रहे। कुछ देर बाद निगम उपायुक्त पंकज शर्मा भी शिविर स्थल पर पहुंचे।

पार्षदों को सूचना नहीं देना अनुचित

पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि निगम की ओर से उनके वार्ड क्षेत्र में उनके वार्ड का शिविर आयोजित किया, लेकिन इसकी सूचना देना भी उचित नहीं समझा। पार्षद घर-घर पहुंच कर लोगों को पट्टे बनवाने के लिए प्रेरित कर रहे है, लेकिन निगम प्रशासन पार्षदों को बिना साथ लिए व बिना सूचना दिए शिविरों का आयोजन कर रहा है। पार्षद दुर्गादास छंगाणी ने कहा कि प्रदेश सरकार अभियान के दौरान आमजन को लाभान्वित करवाना चाहती है, लेकिन अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप काम नहीं कर रहे है। शिविरों का पूरा कार्यक्रम तय हो जाने के बाद भी पार्षदों को सूचना नहीं देना अनुचित है। निगम कर्मचारियों के साथ एक-एक घर में पहुंचकर लोगों को पट्टे बनवाने की सूचना दी गई, लेकिन निगम ने उनके वार्ड का शिविर आयोजित कर लिया व इसकी सूचना भी नहीं की।

69 -ए के लिए हुए 10 आवेदन

निगम उपायुक्त पंकज शर्मा के अनुसार सोमवार को वार्ड संख्या 57 व 58 के लिए शिविर का आयोजन हुआ। शिविर के दौरान 69 -ए के तहत पट्टे प्राप्त करने के लिए 10 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों की जांच कर पट्टे जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई। वहीं स्वरोजगार ऋण के लिए 03 और इंदिरा क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 6 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर स्थल पर स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित निगम की डेएनयूएलएम और जन्म -मृत्यु पंजीयन शाखा की ओर से भी शिविर में पहुंचे लोगों को शिविर का लाभ पहुंचाया गया।