बीकानेर। मादक पदार्थ तस्करी मामले में श्रीगंगानगर जेल का बंदी पीबीएम अस्पताल में रविवार को चालानी गार्ड को धक्का देकर भाग गया। पुलिस जवानों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं लगा। जवानों ने बंदी के भागने की पीबीएम पुलस चौकी सूचना दी। इसके बाद जिलेभर में नाकाबंदी कराई और श्रीगंगानगर पुलिस को सूचित किया।