8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीटीईटी परीक्षा का परिणाम जारी

विज्ञान संकाय में झालावाड़ के साहिल खान 600 में से 519 अंक लेकर बने टॉपर वाणिज्य संकाय में बीकानेर की साक्षी पुरी ने किया टॉप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Atul Acharya

•

Updated: 28 Sep 2021, 7:47 PM IST

पीटीईटी परीक्षा का परिणाम जारी

पीटीईटी परीक्षा का परिणाम जारी

बीकानेर.राज्य स्तरीय पीटीईटी परीक्षा का परिणाम मंगलवार को उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने जयपुर से बटन दबाकर जारी किया। राजकीय डूंगर कॉलेज द्वारा लगातार तीसरी बार आयोजित इस परीक्षा के समन्वयक तथा प्राचार्य डॉ. जीपी सिंह ने बताया कि चार वर्षीय बीएबीएड में बाड़मेर के नवीन थोरी ने 600 में से 499 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार चार वर्षीय बीएससी बीएड परीक्षा में बाड़मेर के ही कंवर राज सिंह चौधरी ने 500 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया।

समन्वयक डॉ. सिंह ने बताया कि दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कला संकाय में जालौर जिले की कंचन कंवर ने 514 अंक, विज्ञान संकाय में झालावाड़ जिले के साहिल खान ने 519 अंक, तथा वाणिज्य संकाय में बीकानेर जिले की साक्षी पुरी ने 498 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

समन्वयक डॉ. सिंह ने बताया कि 8 सितम्बर को आयोजित इस परीक्षा में 5 लाख 33 हजार 324 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें दो वर्षीय पाठ्यक्रम में 3 लाख 75 हजार 830 एवं चार वर्षीय पाठ्यक्रम में 1 लाख 57 हजार 494 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

सहायक निदेशक डॉ. राकेश हर्ष ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया पीटीईटी की अधिकृत वेबसाइट पर शीघ्र जारी की जाएगी।