1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम ने खाया पलटा,बीकानेर सहित आसपास के क्षेत्रो में बारिश

बीकानेर सहित आसपास के क्षेत्रो में बारिश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 5 Apr 2018, 9:32 PM IST

rain

बीकानेर . बीकानेर और आस-पास के क्षेत्र में गुरुवार को आंधी के बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई है। दिनभर आसमान में छाए रहे बादलों ने देर शाम बरसना शुरू किया जो अभी तक जारी है। करीब आधे घंटे से बरस रहे बादलों से बीकानेर शहर की सड़कों पर पानी भरना शुरू हो गया है। इसी के साथ धानमंडी में किसानों के चने और सरसों की फसल भी पानी से भीग गई है। लगातार तीन दिन से पारा चढ़कर ४२ डिग्री पर पहुंचने के बाद से इलाके के लोग गर्मी से परेशान थे। उन्हें बरसात से राहत महसूस हुई है। वहीं खेतों में और अनाज मंडियों में किसानों की फसल पड़ी है वह बारिश को लेकर चिंतित है। बरसात शाम करीब 6.30 बजे शुरू हुई जो ७ बजे के बाद भी जारी रही। तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश हो रही है। सड़कों पर गुजरने वाले वाहनों की भी हैड लाइटें चलने लगी है।

मौसम में आया बदलाव किसान चिंतित
बीकानेर. ठुकरियासर. क्षेत्र में दिनभर गर्र्मी के बाद गुरुवार शाम मौसम ने मिजाज बदला और तेज हवा व मेघ गर्जना शुरू हुई। देर रात तक आकाशीय बिजली भी अठखेलियां खेलती रही। इस बीच रुक-रुककर बूंदाबांदी भी होती रही। मौसम में आए बदलाव से किसान भी चितित नजर आ रहे है। खेतों में इन दिनों चना, गेहूं व मैथी की कटाई का कार्य चल रहा है। किसानों ने बताया कि अभी फसलों की कटाई एवं खलियान का कार्य चल रहा है। ऐसे में अंधड़ व बरसात से फसलों में नुकसान होने की आशंका बन गई है।


बूंदाबादी ने गर्मी से दिलाई राहत
नोखा. कस्बे सहित आस-पास के गांवों में गुरुवार शाम अचानक मौसम ने करवट बदली और बूंदाबादी हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं नोखा शहर में दिनभर तपिस ने लोगों को परेशान किया। दोपहर में बाजार सूने नजर आए। शाम को बादल तो छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।

बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा, किसान वर्ग चिंतित
सूडसर. कस्बे एवं आस-पास के गांवों में गुरुवार को दिन में कई बार मौसम ने रंग बदला। सुबह आसमान एकदम साफ था और ठंडी हवाएं चल रही थी। दिन चढऩे के साथ.साथ अच्छी धूप खिली और दोपहर तक तेज गर्मी का असर रहा। दोपहर बाद मौसम ने पलटा खाया और आसमान में बादलों का जमावड़ा होना शुरू हो गया। शाम होते-होते बादल गहराने लगे। उत्तर दिशा की ओर से धूल भरी आंधी का बवंडर उठा और आसमान में धूल भरी आंधी से गर्द छाई रही। इस दौरान मेघ गर्जना के साथ आसमान से फुहारें भी गिरी। वहीं खेत.खलिहानों में कटाई के बाद खुले में फसल को लेकर किसान वर्ग चिंतित नजर आया। देर शाम तक मेघ गर्जना के साथ हल्की बूंदाबांदी भी जारी थी।