
Rajastan election - BJP Rajasthan election-in-charge Prakash Javadekar
बीकानेर. भाजपा के राजस्थान प्रभारी प्रकाश जावडे़कर ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मंशा सचिन पायलट को नेता बनाने की है। परन्तु उनकी हिम्मत नहीं हो रही है। उन्हें लगता है कि सचिन पायलट को नेता बनाने से पता नहीं कांग्रेस में क्या हो जाएगा। पत्रकारों से बातचीत में जावडे़कर ने कहा कि मोदी-वसुंधरा सरकार के डबल इंजन ने विकास किया है। चुनाव में विकास ही सबसे बड़ा मुद्दा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ जारी आरोप पत्र झूठ का पुलिंदा है। अगर तुलना करनी है तो कांग्रेस के पिछले कार्यकाल और भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में करें। वास्तविक तस्वीर सामने आएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मु²ा विहीन एवं नेतृत्वहीन पार्टी है। सीपी जोशी की उम्मीदवारी निरस्त करने के लिए भाजपा ने चुनाव आयोग को लिखा है। जोशी प्रधानमंत्री और उमा भारती की जाति पूछ रहे हैं। इससे कांग्रेस की जातिवादी और सांप्रदायिकता की छवि बनी है। भाजपा सबका साथ सबका विकास की मान्यता पर काम कर रही है।
एक सवाल के जबाव में जावडे़कर ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ जन मानस में नाराजगी नहीं है, जनसभाओं में उनकी लोकप्रियता देखी जा सकती है। वर्ष २०१४ के बाद देश की राजनीति बदल गई है। भाजपा का ग्राफ राज्य और देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। अब कांग्रेस के प्रति गरीब एवं मध्यम वर्ग का विश्वास उठ गया है। राम मंदिर, कश्मीर में चुनाव, करतार कोरिडोर, कृषि नीति के मु²े पर भाजपा का रूख सामने रखा। जावडे़कर ने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत चुनाव वाले सभी राज्य में भाजपा की सरकार आएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, डॉ. गोपाल जोशी, शहर अध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य, देहात अघ्ध्यक्ष सहीराम दुसाद उपस्थित रहे।
Published on:
24 Nov 2018 08:46 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
