26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘यशपाल का टिकट नहीं कटवाया, झंवर को वापस दिलाया’

रामेश्वर डूडी का चुनाव नहीं लडऩे के एलान पर दबाव में आई पार्टी, बदला निर्णय  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 19 Nov 2018, 9:00 AM IST

rajasthan election 2018

'यशपाल का टिकट नहीं कटवाया, झंवर को वापस दिलाया'

नोखा. यहां झंवर पेट्रोल पम्प पर रविवार रात नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कन्हैयालाल झंवर को बीकानेर पूर्व से वापस टिकट दिलाने की घोषणा की। साथ ही बीकानेर में यशपाल गहलोत की पूर्व से टिकट काटने के चल रहे आक्रोश प्रदर्शन पर डूडी ने कहा कि मैंने यशपाल गहलोत की टिकट नहीं कटाई। कन्हैयालाल झंवर को टिकट जरूर वापस दिलाई है। इस दौरान कोलायत विधायक भंवर सिंह भाटी, केएल झंवर, पालिकाध्यक्ष नारायण झंवर, कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष महेंद्र गहलोत, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग सहित दोनों नेताओं के सैकड़ों समर्थक मौजूद थे।


इससे पहले दोपहर में रामेश्वर डूडी ने नोखा पहुंचकर झंवर के पेट्रोल पंप पर यह एलान किया कि यदि केएल झंवर को पार्टी ने बीकानेर पूर्व से वापस टिकट नहीं दिया, तो वे भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। इससे पार्टी पर दबाव बना और रात होते-होते पार्टी ने कन्हैयालाल झंवर को वापस पूर्व से प्रत्याशी घोषित कर दिया। हालांकि इस बीच डूडी समर्थक दबाव बनाने के लिए कई जगह आक्रोश प्रदर्शन भी करते रहे।

यशपाल के लिए 'एडजस्टÓ का आश्वासन...
नोखा में समर्थकों के बीच रामेश्वर डूडी ने कहा कि आने वाली सरकार कांग्रेस की है। सरकार बनते ही यशपाल गहलोत को अच्छे ढंग से अर्जेस्ट करने का काम करेंगे। साथ ही डूडी ने केएल झंवर की भी तारीफ की और कहा कि दोनों साथ मिलकर नोखा का विकास करेंगे। झंवर ने भी कांग्रेस टिकट वापस दिलाने के डूडी के वादे के पूरा होने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि नोखा व बीकानेर ही नहीं सभी जगह कांग्रेस का साथ देंगे।