
Rajasthan election- Political awakening conference
बीकानेर. कुम्हार समाज की ओर से राजनीतिक जागृति सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोविंद बल्लभ आचार्य थे। अध्यक्षता श्रीकुम्हार महासभा के जिलाध्यक्ष रामलाल लखेसर ने की। मुख्य अतिथि बल्लभ ने कहा कुम्हार, कुमावत, प्रजापत समाज को एकजुट करने के लिए निकला हूं। समाज को कुरीतियों और कष्टों से मुक्त कर राजनीति भागीदारी सशक्त करें।
अध्यक्षता कर रहे लखेसर ने कहा कि कुम्हार समाज के लिए में देश और प्रदेश में रही राजनीतिक दलों की नीयत ठीक नहीं लग रही है। मूल ओबीसी की जातियों को हक से वंचित होना पड़ रहा है। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट अशोक बबेरवाल ने कहा की कुम्हार समाज के संगठित होने का परिचय आगामी चुनाव में देना होगा। सभी संगठित होकर साथ लगेंगे तो परिणाम सकारात्मक आएंगे। सभा को संतोष प्रजापत, बंसीलाल, पप्पू लखेश्वर, सोहनलाल प्रजापत, सत्यनारायण बासनीवाल, ओम मारवाल, दिलीप कुमार मारवाल आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष चंपालाल गेदर, सरपंच मगाराम हुसग, अर्जुन राम, लक्ष्मण गुरिया, पुरखाराम गेदर,किशनलाल प्रजापत, बंसीलाल प्रजापत, बद्री जाजपुरा, नारायण मंडावरा आदि शामिल हुए।
Published on:
29 Oct 2018 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
