4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेल मदद पोर्टल पर चार हजार से अधिक शिकायतें, औसत 15 मिनट में समाधान भी

रेल यात्री अपनी यात्रा के दौरान मोबाइल एप, वेबसाइट, एसएमएस,139 हेल्पलाईन, ई-मेल, सोशल मीडिया सहित अन्य सभी माध्यमों से रेल मदद पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
शिकायत निवारण के लिए वार रूम स्थापित

शिकायत निवारण के लिए वार रूम स्थापित

बीकानेर रेल मंडल पर यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के दिशा- निर्देशन में रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान स्टेशन व ट्रेन में होने वाली असुविधा और शिकायतों के शीघ्र समाधान करने के लिए रेल मदद पोर्टल पर भी यात्रियों की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है। रेल यात्री अपनी यात्रा के दौरान मोबाइल एप, वेबसाइट, एसएमएस,139 हेल्पलाईन, ई-मेल, सोशल मीडिया सहित अन्य सभी माध्यमों से रेल मदद पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। सभी शिकायतें एक ही जगह पर रेल मदद पोर्टल पर प्राप्त होने से यात्रियों की शिकायतों, समस्याओं, शंकाओं के समाधान किए जा रहे है। बीकानेर रेल मंडल पर यात्रियों की शिकायत निवारण के लिए वार रूम स्थापित किया गया है, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अत्याधुनिक उपकरणों से यात्रियों की शिकायतों पर निगरानी कर उनका समाधान किया जा रहा है।

4402 शिकायतें मिली

इस वित्तीय वर्ष रेल मदद पोर्टल के माध्यम से 4402 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका शत- प्रतिशत निस्तारण औसतन 15 मिनट में किया गया। 4042 शिकायतों में से वाणिज्य विभाग ने उक्त अवधि में 1325 शिकायतों का निस्तारण औसत 6 मिनट में कर फीडबैक प्राप्त किया। इसी प्रकार रेलवे सुरक्षा बलों ने 738 शिकायतों का निस्तारण औसत 20 मिनट में किया गया। इसी प्रकार सिग्नल एंड टेली कम्युनिकेशन विभाग ने प्राप्त 8 शिकायतों का समाधान 26 मिनट में किया। कैरिज एवं वैगन विभाग ने भी 934 शिकायतों का औसत 17 मिनट में निस्तारण किया है गया।