30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : रंगोली सजाई, मतदान की अलख जगाई, छात्राओं ने दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

बीकानेर. मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चर रहे सरगम सप्ताह में बुधवार को जगह-जगह रंगोली बनाकर शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया। जिलेभर में हुए इस आयोजन में विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों की छात्राओं ने भागीदारी निभाई। मुख्य कार्यक्रम कलक्ट्रेट परिसर में हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

jay kumar bhati

•

Updated: 29 Nov 2018, 9:50 AM IST

rajasthan election : Sweep program

rajasthan election : Sweep program


बीकानेर. मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चर रहे सरगम सप्ताह में बुधवार को जगह-जगह रंगोली बनाकर शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया। जिलेभर में हुए इस आयोजन में विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों की छात्राओं ने भागीदारी निभाई। मुख्य कार्यक्रम कलक्ट्रेट परिसर में हुआ।

यहां राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने रंगोली सजाई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने कहा कि हर मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करे। सरगम सप्ताह में हो रहे कार्यक्रमों के माध्यम से बूथ स्तर तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। स्वीप प्रभारी अजीत सिंह के अनुसार सप्ताह के चौथे दिन सरगम के चौथे सुर 'मा' पर आधारित इस कार्यक्रम की कलर थीम ग्रीन रखी गई। शहर में विभिन्न स्थानों पर बनाई गई रंगोली को बड़ी संख्या में आमजन ने देखा।

यहां सजाई रंगोली
मतदाता जागरूकता को लेकर शहर में राजकीय बांठिया बाउमावि भीनासर की ओर से जवाहर पुस्तकालय चैराहा, राजकीय बोथरा बाउमावि की ओर से बोथरा चौक, राजकीय करनाणी बामावि की ओर से महावीर चौक, राजकीय बाउमावि गुरुद्वारा की ओर से रानी बाजार चौराहा, राउमावि मुरलीधर व्यास नगर की ओर से मुरलीधर चैराहा, राबाउमावि बारहगुवाड़ की ओर से गोकुल सर्किल, राबाउमावि महर्षि दयानंद मार्ग की ओर से स्कूल के पास, राबाउमावि सूरसागर की ओर से सूरसागर स्कूल तिराहा, गंगा चिल्ड्रन रामावि की ओर से कीर्ति स्तम्भ चौराहा पर रंगोली सजाई गई। शिवबाड़ी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रंगोली सजाई गई। छात्राओं ने रंगोली से शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। इसके अलावा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कई स्थानों पर रंगोली बनाकर मतदान में भागीदारी का आह्वान किया गया।

वोट मैराथन आज
सरगम सप्ताह के पांचवें दिन गुरुवार को सुबह 8 बजे 'वोट मैराथन' होगी। एमएम ग्राउंड से शुरू होने वाली मैराथन में स्कूल तथा कॉलेजों के विद्यार्थी, स्टाफ, एनसीसी कैडेट्स आदि हिस्सा लेंगे। यह मैराथन जस्सूसर गेट के अंदर तक जाएगी।