26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#राजस्थान_का _रण : सदन में सुराणा ने पूछे सबसे ज्यादा सवाल, उपस्थिति में जोशी लाजवाब

प्रदेश में १४वीं विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने को है। पिछले पांच साल में विधानसभा के कुल ११ सत्र हुए। इनमें जिले के सात विधायकों में से बीकानेर पश्चिम के विधायक गोपाल जोशी सबसे ज्यादा दिन उपस्थित रहे।

2 min read
Google source verification

बीकानेर. प्रदेश में १४वीं विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने को है। पिछले पांच साल में विधानसभा के कुल ११ सत्र हुए। इनमें जिले के सात विधायकों में से बीकानेर पश्चिम के विधायक गोपाल जोशी सबसे ज्यादा दिन उपस्थित रहे। वहीं सदन में सवाल पूछकर जनता के मुद्दों को उठाने में लूणकरनसर के विधायक माणिक चंद सुराण मुखर रहे।

उन्होंने विधानसभा में पांच साल के दौरान ४७६ प्रश्न पूछे। सवाल पूछने और उपस्थिति में सबसे पीछे बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी रहीं। राजस्थान विधानसभा में पांच साल के दौरान १३९ दिन काम हुआ। सदन के ११ सत्रों में १३९ बैठकों का आयोजन किया गया। सदन में उपस्थिति के १३९ दिनों में बीकानेर जिले के चार विधायकों की उपस्थिति १०० दिन से अधिक रही।


विश्वनाथ की सम्पत्ति सबसे कम
जिले के सात विधायकों में से बीकानेर पश्चिम के विधायक गोपाल जोशी ने पांच साल पहले चुनाव लडऩे के समय सबसे अधिक चल-अचल सम्पत्ति २७ करोड़ ८८ लाख ७ हजार रुपए की घोषित की थी। वहीं सबसे कम सम्पत्ति खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ ने ९७ लाख ८८ हजार बताई। जिले में सम्पत्ति के मामले में श्रीडूंगरगढ़ विधायक किसनाराम नाई दूसरे नम्बर पर रहे। उन्होंने चुनाव के समय कुल सम्पत्ति ७ करोड़ ६४ लाख ३० हजार रुपए दर्शाई।

नोखा विधायक रामेश्वर डूडी ने ६ करोड़ ६५ लाख २६ हजार रुपए, बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी ने ४ करोड़ ४ लाख १० हजार रुपए, कोलायत विधायक भंवर सिंह भाटी ने २ करोड़ ८९ लाख ४ हजार रुपए, लूणकरनसर विधायक माणिकचंद सुराणा ने १ करोड़ ७ लाख ४ हजार रुपए सम्पत्ति बताई।

जिले के विधायकों का ब्योरा
विधायक उपस्थिति (दिन) प्रश्न
गोपाल जोशी (बीकानेर पश्चिम) १३३ ०५६
डॉ. विश्वनाथ (खाजूवाला) ११६ ०१६
माणिकचंद सुराणा (लूणकरनसर) १०४ ४७६
रामेश्वर डूडी (नोखा) १०२ नेता प्रतिपक्ष
सिद्धि कुमारी (बीकानेर पूर्व) ०१८ ०११
भंवरसिंह भाटी (कोलायत) १२८ ४६८
किसनाराम नाई (श्रीडूंगरगढ़) ८६ २०