16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल में नीली बत्ती में आए अफसर को देखकर प्रियंका ने ठान लिया था, अफसर बनना है, पिता को कहे थे ये शब्द और शुरू कर दी थी तैयारी

SDM Priyanka Bishoni Death News: प्रियंका की प्रतिभा और समर्पण ने उन्हें एक प्रेरणादायक अफसर बनाया, लेकिन उनकी कहानी एक दर्दनाक मोड़ पर समाप्त हुई। समाज इस घटनाक्रम के बादे में सीबीआई जांच की मांग कर रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

प्रियंका का जन्म बीकानेर में हुआ और वहीं उनकी शिक्षा भी पूरी हुई। एक बार, जब वह 8वीं कक्षा में पढ़ती थीं, एक उपखण्ड अधिकारी स्कूल में आए थे। नीली बत्ती वाली कार देखकर उन्होंने ठान लिया कि उन्हें अफसर बनना है। प्रियंका ने अपने पिता से उपखण्ड अधिकारी बनने की प्रक्रिया के बारे में पूछा और इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत शुरू की।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद पूरे जुनून के साथ अफसर बनने में जुट गईं। उन्होंने खुद को सिविल सेवा की परीक्षा के लिए तैयार किया और सफलता प्राप्त की। प्रियंका का 2016 का बैच उन्हें जोधपुर में एसडीएम पद पर तैनात करने में सफल रहा। उनकी आकस्मिक मौत ने न केवल उनके परिवार को बल्कि समूचे समाज को गहरा सदमा पहुंचाया है। प्रियंका की कहानी यह दर्शाती है कि कैसे एक साधारण सी लड़की ने अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष किया। उनकी यादें हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेंगी और उनकी जिद्दी मेहनत ने कई लोगों को आगे बढ़ने की राह दिखाई है।