
Photo:AI Generated
बीकानेर। भाजपा ने पंचायत व निकाय चुनाव के लिए अपने संगठन को सक्रिय करने की शुरुआत कर दी। सीएमआर में वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने पहले संभागवार और फिर संगठन जिलावार बैठकें की। इनमें जिलाध्यक्ष व विधायक सहित वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का नेतृत्व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की।
बीकानेर संभाग की बैठक में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और ओंकार सिंह लखावत भी शामिल हुए। इस संगठनात्मक बैठक में आगामी पंचायत व निकाय चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया गया। सूत्रों के मुताबिक इस बार पंचायत व निकाय चुनाव में कुछ बदलाव देखने को मिलने के संकेत दिए गए। मसलन पंचायत चुनाव पहले कराए जाएंगे, इसके बाद निकाय के चुनाव कराए जाएंगे।
पंचायत चुनाव का पहला चरण मार्च में शुरू होने के संकेत मिले है। इसके साथ ही इस बार पहले पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य के निर्वाचन की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद सरपंच व ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव कराने से पहले शहरी निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
हमेश पंचायत राज चुनाव में सरपंची को लेकर घमासान ज्यादा रहता है। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए एक साथ वोटिंग होती है। परन्तु पहले सरपंच के निर्वाचन व ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए माहौल गर्मा जाता है। जिसका असर पंचायत समिति - जिला परिषद सदस्य, प्रधाव व जिला प्रमुख के चुनाव पर भी पड़ता है। ऐसे में निर्वाचन प्रक्रिया में इस बार पहले जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव कराने के बाद सरपंच यानि ग्राम पंचायत स्तर के चुनाव कराने का फार्मूला देखने को मिल सकता है।
बैठक में पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव की तैयारियों के लिए संगठन की पंचायत समिति स्तरीय व जिला परिषद के लिए जिला स्तरीय समिति बनाने के लिए कहा गया। यह भाजपा की चुनाव संचालन समिति होगी। ग्रामीण क्षेत्र में बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगी।
बीकानेर शहर जिला संगठन बैठक में जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, विधायक सिद्धि कुमारी, विधायक जेठानंद व्यास, प्रभारी ओम सारस्वत, जिला महामंत्री श्यामसिंह हाड़ला, राजेंद्र पंवार, महावीर रांका, नारायण चोपड़ा, मोहन सुराणा, अविनाश जोशी, गोपाल गहलोत शामिल हुए।
बैठक में पंचायत चुनाव को निकाय चुनाव से पहले कराने के संकेत भी दिए गए। सूत्रों के मुताबिक पंचायत चुनाव का पहला चरण मार्च में शुरू हो सकता है। इसके बाद निकाय चुनाव होंगे। जो संभवत: अप्रेल-मई में हो सकते है।
बीकानेर देहात जिला की बैठक में अशोक परनामी, जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, जिला प्रभारी बलवीर बिश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई, विधायक अंशुमान सिंह, विधायक ताराचंद सारस्वत, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, रामगोपाल सुथार, जालम सिंह भाटी, दलीप सिंह राजपुरोहित, कैलाश बिश्नोई, तोलाराम कूकणा, कानाराम गोदारा, राजकुमार व चंपालाल गेदर शामिल हुए।
संबंधित विषय:
Updated on:
17 Feb 2026 11:24 am
Published on:
17 Feb 2026 11:22 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
