3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम अलर्ट: इस दिन हो सकती है बारिश

मौसम अलर्ट: इस दिन हो सकती है बारिश  

less than 1 minute read
Google source verification
मौसम अलर्ट: इस दिन हो सकती है बारिश

मौसम अलर्ट: इस दिन हो सकती है बारिश

बारिश की संभावना, कोहरे का असर

बीकानेर. अंचल में दो दिन से मौसम बदला हुआ है। मंगलवार को अल सुबह कोहरा छाया रहा तो बुधवार को भी एेसा ही मौसम रहने की संभावना है। क्षेत्र में कहीं-कहीं गहरा कोहरा छाए रहने के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई है। मंगलवार सुबह की शुरुआत कोहरे से भरी रही। सूर्योदय से पूर्व ही धुंध छाई हुई थी। घनी आबादी वाले इलाको ंको छोड़ दें तो आठ-दस मीटर तक दृष्यता थी। राजमार्गों पर दिन में भी वाहनों को हैड लाइट चलाकर धीमी गति से चलना पड़ रहा था। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का असर अधिक था। दिन चढऩे के साथ कोहरा भी छंटने लगा लेकिन बादलों का भी आना-जाना रहा। दोपहर बारह बजे हल्की धूप आई इसमें कोई खास तेजी भी महसूस नहीं हो रही थी।

फसलों को मिलेगा लाभ

जिले में दो दिन तक कोहरा छाए रहने की संभावना है। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। वहीं कृषि विभाग के सहायक निदेशक आर.के. मेहरा ने बताया कि अभी तक सरसों, चना व गेहूं की फसल अच्छी स्थिति में है। बारिश और कोहरा इनके लिए लाभ दायक साबित होगी। तीन दिन तक मौसम एेसा ही बना रह सकता है। इससे न्यूनतम तापमान भी दो-तीन डिग्री गिर सकता है। अगर बारिश के साथ ओले गिरते हैं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कई ग्रामीण इलाकों में तेज सर्दी या पाले से बचाने के लिए फसल को पॉलीथिन से ढंक दिया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान २५.८ डिग्री एवं न्यूनतम पारा १२.३ डिग्री दर्ज किया गया।

Story Loader