
बीकानेर की पूर्व राजमाता सुशीला कुमारी का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सुशीला कुमारी का शुक्रवार देर रात लालगढ़ स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। राजमाता सुशीला कुमारी काफी समय से अस्वस्थ चल रही थी। यह बीकानेर के पूर्व महाराजा डॉ. करणी सिंह की पत्नी थी।
डूंगरपुर राज परिवार की राजकुमारी थी। पूर्व विधानसभा की विधायक सिद्धि कुमारी राजमाता सुशीला कुमारी की पौत्री है। राजमाता का अंतिम संस्कार रविवार को होगा। इनकी पार्थिव देह जूनागढ़ में अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी। राजपरिवार की रीति नीति के तहत ही उनका अंतिम संस्कार होगा। राजमाता के निधन पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने शोक सवेदनाएं व्यक्त की।
1929 में हुआ था जन्म
राजमाता सुशीला कुमारी का जन्म 1929 में डूंगरपुर राज परिवार में हुआ। वह राजसिंह डूंगरपुर की बहन थी। उनका विवाह बीकानेर राजपरिवार में हुआ। महाराजा करणी सिंह बीकानेर से 1952 से 1977 तक सांसद भी रहे। उनकी पोती सिद्धि कुमारी बीकानेर पूर्व विधानसभा से विधायक है।
जूनागढ़ में रखी जाएगी सुशीला कुमारी की पार्थिव देह
राजमाता सुशीला कुमारी का शुक्रवार देर रात लालगढ़ स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। शनिवार को जूनागढ़ में उनकी पार्थिव देह आम लोगों के दर्शन के लिए रखी जाएगी।
Updated on:
11 Mar 2023 01:31 pm
Published on:
11 Mar 2023 11:37 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
