बीकानेर

5th Board Result में सरकारी स्कूलों ने मारी बाजी, सात लाख से ज्यादा बच्चे ग्रेड बी में

5th Board Result: शिक्षा विभागीय पंजीयक परीक्षाएं की ओर से आयोजित पांचवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम गुरुवार को यहां शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जारी किया। परिणाम 97.30 प्रतिशत रहा है।

2 min read
Jun 02, 2023

5th Board Result: शिक्षा विभागीय पंजीयक परीक्षाएं की ओर से आयोजित पांचवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम गुरुवार को यहां शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जारी किया। परिणाम 97.30 प्रतिशत रहा है। जबकि गत वर्ष 95.37 फीसदी था। पिछले वर्ष की तुलना में करीब दो फीसदी परिणाम बढ़ा। इस वर्ष छात्राओं का परिणाम प्रतिशत 97.50 तथा छात्रों का 97.13 रहा। परिणाम में ग्रेडिंग प्रणाली अपनाई गई है।

परिणाम में राजकीय विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 97.28 प्रतिशत एवं निजी विद्यालयों का 96.41 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में प्रदेश भर से 14 लाख 68 हजार 130 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें 14 लाख 28 हजार 553 विद्यार्थी पास हुए हैं। उत्तीर्ण होने वालों में 7 लाख 45 हजार 316 छात्र तथा 6 लाख 83 हजार 237 छात्राएं शामिल हैं। परिणाम में उदयपुर जिला 98.71 फीसदी के साथ प्रथम और धौलपुर 91.10 प्रतिशत परिणाम से अंतिम पायदान पर रहा। शिक्षा मंत्री का गृह जिला बीकानेर (96.52 प्रतिशत) 30वें स्थान पर रहा है। परिणाम जारी करने के बाद शिक्षा मंत्री कल्ला ने एक विद्यार्थी से मोबाइल पर बातचीत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
यह भी पढ़ें : RBSE Rajasthan Board 5th Result 2023 LIVE: राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जारी , यहां चेक करें अपना परिणाम


ई ग्रेड...परीक्षा लेकर करेंगे कक्षोन्नत
37 हजार 92 विद्यार्थी पूरक रहे हैं। जबकि 2485 विद्यार्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से रोका गया है। इस परीक्षा में फेल करने का प्रावधान नहीं है। अत: पूरक घोषित परीक्षार्थियों को पूरक परीक्षा के पश्चात आगामी कक्षा में कक्षोन्नत किया जाएगा। परिणाम में करीब तीन प्रतिशत विद्यार्थियों को ई ग्रेड मिला है। इनकी अगस्त में परीक्षा लेकर आगामी कक्षा में कक्षोन्नत किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : RTE एडमिशन को लेकर शिक्षा विभाग की बड़ी पहल, अब अभिभावकों को नहीं होगी परेशानी
बी ग्रेड वाले सबसे ज्यादा
ग्रेड - विद्यार्थियों की संख्या
ए - 2,71,679
बी - 7,77,769
सी - 3,68,817
डी - 10,288

Published on:
02 Jun 2023 10:32 am
Also Read
View All

अगली खबर