6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रभु ईसा मसीह के आदर्शो का स्मरण

उल्लास व उमंग के साथ मनाया क्रिसमस पर्वमसीही आराधनालयों में हुई विशेष प्रार्थना, क्रिसमस ट्री सजाए

2 min read
Google source verification
प्रभु ईसा मसीह के आदर्शो का स्मरण

प्रभु ईसा मसीह के आदर्शो का स्मरण

बीकानेर. ईसाईयों का सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस शुक्रवार को विशेष प्रार्थना व उल्लास के साथ मनाया गया। मसीही समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर, चूमकर और अपनो से बड़ो के चरण छूकर शुभकामनाएं दी व आर्शीवाद प्राप्त किया। बच्चों को परिजनों व मेल मुलाकात के लोगों ने दिए। ईसाईयों के साथ विभिन्न जाति व समुदाय के लोगों ने भी बीकानेर के मसीही आराधनालयों में जाकर ईसाई समुदाय के लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। कुछ बच्चों ने सांता क्लॉज व फादर क्रिसमस के स्वरूप धारण किए व बच्चों को टॉफिया देकर खुशी का इजहार किया।


जयपुर रोड स्थित सेंट जेवियर कैथोलिक चर्च में फादर डॉनी ने बाइबिल के अध्यायों के अनुसार प्रभु ईसा मसीह के जन्म के सुसमाचार का अध्ययन किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि प्रभु ईसा मसीह ने संदेश दिया कि शांति व सद्भाव रखे। पाप से घ़णा करें, पापी से नहीं। दूसरों के दुख दर्द को महसूस कर उनकी हर संभव सहायता करें। इस अवसर पर प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित भक्ति गीत मिल जुल कर झूम उठे प्रेम से हम, आओ चले मीत मेरे बेथलम व जिंगल गीत आदि एसडी कान्वेंट, सोफिया सिस्टर और सीएससी कान्वेंट की सिस्टर व सदस्यों ने गाए। इस बार क्रिसमस पर कोरोना का असर नजर आया। मसीही आराधनालयों में कोरोना एडवाइजरी की पालना के तहत विशेष प्रार्थनाएं हुई। चर्च परिसर को सेनेटाईज किया गया। मास्क और हैण्ड सेनेटाईजर का उपयोग किया गया।

विशेष झांकी सजाई
क्रिसमस पर जयपुर रोड स्थित चर्च परिसर में गोशाला ( चरनी) की विशेष झांकी सजाई गई। झांकी में प्रभु ईसा मसीह के जन्म की विशेष झांकी में चरवाहों की आदमकद प्रतिमाए, सांता क्लॉज दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र रहे। मसीही समुदाय के अलाव अन्य समुदाय के लोगों ने भी मोमबत्ती लेकर झांकी आगे प्रज्जवलित की तथा प्रभु ईसा मसीह से कोरोना महामारी को भगाने और भारत में शांति, सदभाव उन्नति की कामना की। बालिकाओं भाविका, रक्षा व्यास व उत्तरा ने सांता क्लॉज की वेशभूषा में प्रार्थना के बाद अपने परिजनों के साथ मसीही आराधनालय पहुंचकर प्रभु ईसा मसीह से आशीष की कामना की। यहां सुबह नौ बजे से शाम तक अन्य जाति समुदाय के लोगों का तांता लगा रहा। कई लोगों ने आराधना के बाद असहायों व जरुरतमंद लोगों को केक, टॉफिया व नकद राशि भेंट की।

प्रभु यीशु के संदेश मानवता के लिए जीवन उपयोगी
सर्किट हाउस के पास स्थित सेंट मार्क सीएनआई चर्च में धर्मगुरु रेवरन क्रिस्टिना डेनियल ने बाइबिल के अध्याय के सुसमाचार के माध्यम से प्रार्थना करवाई। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि प्रभु ईसा मसीह के संदेश किसी धर्म व मजहब के लिए नहीं सम्पूर्ण मानवता के लिए जीवन उपयोगी है। प्रभु यीशु ने शांति, सद्भाव व मानवता को जो संदेश दिया उसको आगे बढ़ाने की जरुरत है। चर्च के सचिव जैश मार्कर और अन्य सदस्यों ने मसीही गीत पेश किए। चर्च परिसर में क्रिसमस ट्री सजाया गया। जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित मार्थोमा चर्च में भी लघु प्रार्थना की गई। सेंट मैरी ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च के सदस्यों ने भी क्रिसमस पर अन्य मसीही आराधनालयों में प्रभु ईसा मसीह व मां मरियम को नमन किया। एसडी कान्वेंट की ओर से संचालित शांति निवास वृद्धाश्रम में प्रभारी शांति के नेतृत्व में क्रिसमस की आराधना की गई। आराधना में आश्रम में रह रहे वृद्धजनों ने भी हिस्सा लिया। वृद्धजनों को उपहार, केक व मिठाईयां वितरित की गई।