8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतिभाओं का सम्मान, 30  जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

मेघवाल समाज सामुहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 29 Jan 2021, 9:27 AM IST

प्रतिभाओं का सम्मान, 30  जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

प्रतिभाओं का सम्मान, 30  जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

बीकानेर. भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह एवं मेघवाल समाज का सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। सामुहिक विवाह में 30 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और सडक़, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री जनरल वी के सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुडक़र नवदम्पतियों को मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया।


नोखा रोड किसमीदेसर क्षेत्र में हुए समारोह के दौरान अध्यक्षता करते हुए विजयानन्द महाराज ने आर्शीवचन दिया। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का उदाहरण देते हुए आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण दिया । केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि इस कोरोनाकाल में कई लोगों की जिन्दगीयां छीन गई लेकिन फिर भी हम सब ने इन मुसिबतों को झेलते हुये डर के वातावरण के बीच में भी अपने परिवार के साथ जिन्दगी को कैसे जीना है सिखा है। अतिथियों व आगन्तुकों की अगुवाई रवि शेखर मेघवाल के नेतृत्व में हुई। भावाना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट की प्रधान श्रीमती पाना देवी ने अतिथियों व आगन्तुकों का धन्यवाद दिया।

मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान
समारोह में 200 से अधिक 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रशंसा पत्र एंव स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। भावना अवार्ड के तहत जया मेघवाल निवासी लक्ष्मणगढ, सीकर को 10वीं. में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान एवं उषा खुराव को 12वी. में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। ें 10वीं जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर चारूल देवडा एवं 12 वीं में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जया मेघवाल निवासी रिडमलसर पुरोहितान को भावना आवार्ड से सम्मानित किया गया। भावना अवार्ड के तहत टॉपर छात्राओं को 11 हजार रुपए की नगद राशि, स्मृति चिन्ह व शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया।

ये रहे उपस्थित
समारोह में भाजपा नेता नन्दकिशोर सोलंकी, सत्यप्रकाश आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, उप महापौर राजेन्द्र पंवार, मोहन सुराणा, नारायण चैपडा, कोडाराम भादू, जे.पी. व्यास, डॉ. बेगाराम बाना, किशन गोदारा, सहीराम जाट, अशोक बोबरवाल, अनिल शुक्ला, चुन्नीलाल हाटीला सहित पार्षद गहलोत, पार्षदगण, मण्डल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं समाज के लोग मौजूद रहे।