8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं का किया रिव्यू

bikaner news - Review of schemes related to rural development
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jaibhagwan Upadhyay

•

Updated: 27 Aug 2021, 7:47 PM IST

ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं का किया रिव्यू

ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं का किया रिव्यू

बीकानेर.
जिला कलक्टर नमित मेहता ने गुरुवार को ग्रामीण विकास और पंचायती राज से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। मेहता ने जल ग्रहण विकास, बकाया यूसी, सीसी समायोजन, लंबित तकनीकी स्वीकृतियों, महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास, सांसद आदर्श ग्राम योजना, सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूरल अर्बन मिशन, स्वविवेक योजना, महात्मा गांधी जनभागीदारी ग्रामीण विकास योजनाएं, ई-पंचायत, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, आजादी का अमृत महोत्सव, प्रशासन गांव के संग अभियान सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन व प्रगति के बारे में जानकारी ली।

बैठक में ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के अधिशासी अभियंता, वरिष्ठ लेखाधिकारी, परियोजना अधिकारी, पंचायत प्रकोष्ठ स्वच्छ भारत मिशन सहित समस्त पंचायत समितियों के विकास अधिकारी व लाइन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

मेहता ने बताया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों को समयबद्ध आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन गांवों के संग अभियान की पूर्व तैयारियां कर ली जाएं, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीणों को इनका लाभ मिल सके। जिला कलक्टर ने प्रगतिरत कार्यों की गुणवत्ता व प्रभावी पर्यवेक्षण के दिशा निर्देश दिए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश ने पंचायत समिति वार फीडबैक लिया। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी, महात्मा गांधी नरेगा के अधिशासी अभियंता धीर सिंह गोदारा, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की जिला समन्वयक आराधना शर्मा आदि मौजूद रहे।