
भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी कार, पालिका अध्यक्ष समेत दो की मौत
नोखा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार में सवार में दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि एक जना घायल हो गया। बताते हैं कि मृतकों में एक रायसिंहनगर नगर पालिका अध्यक्ष हरीश कुमार ढाबी है। हादसे का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भिजवाया।
नोखा सीआई आलोक सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे एक कार भामटसर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। कार में सवार रायसिंहनगर निवासी हरीश कुमार ढाबी, विनोद कुमार और संतोष कुमार घायल हो गए। घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने हरीश कुमार ढाबी व विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि संतोष कुमार का उपचार चल रहा है। मृतक हरीश कुमार ढाबी रायमसिंह नगर नगर पालिका के अध्यक्ष है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।
पूर्व पालिकाध्यक्ष मनीष कौशल के निलंबन के चलते दो माह पूर्व ही हरीश डाबी ने दो पालिकाध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। मामले को लेकर 7 अगस्त को उच्च न्यायालय में सुनवाई बताई जा रही है। उसी सिलसिले में जोधपुर उच्च न्यायालय जा रहे थे। रायसिंहनगर विधानसभा के प्रथम विधायक रहे चुनीलाल गोदारा के पुत्र विनोद गोदारा का भी जिला परिषद् सदस्य रहते हुए शानदार कार्यकाल रहा।
गोदारा ने अपने जॉन में टिब्बा क्षेत्र में पड़ने वालों गांवा के बीच दूरी डामरीकरण सड़क जाल बिछा कम कर दी थी। जिसकी वजह से गोदारा अपने वोटरों के बीच खासा लोकप्रिय रहे। वहीं हादसे में विनोद गोदारा का भांजा श्रीगंगानगर के नजदीक सादुवाली निवासी संतोष कुमार कुछ दिन पहले ही अपने मामा के यहां आया था। घटना की सूचना मिलने पर पालिका चैयरमेन व विनोद गोदार के निवास स्थान के बाहर भीड़ जमा हो गई।
Published on:
06 Aug 2023 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
