
श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में आरएससीआईटी की परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बैठने का मामला सामने आया है। जांच के दौरान महाविद्यालय के आंतरिक उड़न दस्ते ने डमी अभ्यर्थी 17 वर्षीय किशोरी को पकड़ लिया। चौंकाने वाली बात ये है कि यह छात्रा अपनी मौसी की जगह पेपर देने आई थी।
इस संबंध में केन्द्राधीक्षक डॉ.विनोद सुथार ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि महाविद्यालय में रविवार 22 दिसम्बर को वर्धमान खुला विश्वविद्यालय कोटा की तरफ से आरएससीआईटी की परीक्षा का आयोजन हो रहा था।
परीक्षा केन्द्र पर सुबह 9 बजे सुपरवाइजर की तरफ से जांच कर अन्दर प्रवेश दिया गया। सुबह 10 बजे परीक्षा प्रारम्भ होने के बाद महाविद्यालय उड़नदस्ते ने प्रत्येक रूम की गहन जांच की। इस दौरान एक कक्ष में शक होने पर जांच में आधार कार्ड पर लगी फोटो का सही मिलान नहीं हो पाया।
छात्रा से पूछताछ करने पर बताने में असमर्थ रही। गहन पूछताछ करने पर छात्रा ने अपनी मौसी बिरजू के स्थान पर परीक्षा देने की बात कबूली। केन्द्राधीक्षक एवं विश्वविद्यालय ऑब्जर्वर की पूछताछ में भी परीक्षार्थी डमी पाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
23 Dec 2024 09:24 am
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
