बीकानेर. पंचायत चुनाव में सोमवार को पूगल पंचायत समिति की ३७ ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के निर्वाचन के लिए शांतिपूर्ण मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना कर निर्वाचित सरपंचों को निर्वाचन प्रमाण पत्र जारी किए गए। जहां विजेता सरपंचों व उनके समर्थकों के चेहरे खिल गए। वहीं हारे हुए प्रत्याशी और उनके समर्थकों के चेहरे उतर गए। सबसे बड़ी जीत छतरगढ़ ग्राम पंचायत में दर्ज की गई। जबकि सबसे कम अंतर से २ पीबी ग्राम पंचायत में जीत दर्ज हुई। जीत के बाद समर्थकों ने गुलाल उड़ाकर तथा मिठाई बांटी जश्न मनाया।