7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

24 घंटे में बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया, पहले मां गई और अब…

मृत दंपती के दो बच्चे हैं, जिनसे सिर से 24 घंटे में ही मां-बाप का दोनों का साया उठ गया।

less than 1 minute read
Google source verification
24 घंटे में बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया, पहले मां गई और अब...

24 घंटे में बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया, पहले मां गई और अब...

बीकानेर. नयाशहर थाना क्षेत्र में पत्नी की मौत के 24 घंटे के भीतर एक व्यक्ति श्मशान परिसर में मृत मिला। नयाशहर पुलिस के अनुसार ईदगाह बारी निवासी रंजना पत्नी चन्द्रप्रकाश ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई थी। मृतका के पिता प्रदीप भाटी ने पति चन्द्रप्रकाश, ससुर कंवरलाल, सास मीना, नणद रेखा ओर नणदोई कुलिश भाटी के खिलाफ जहर देकर मारने के का मामला दर्ज कराया था। घटनाक्रम से परेशान चन्द्रप्रकाश ने सोमवार सुबह घर के पास िस्थत श्मशान घाट परिसर में आत्महत्या कर ली।

बच्चों के सर से उठा मां-बाप साया

घटना से रंजना और चन्द्रप्रकाश का परिवार गहरे सदमे में है। पूरे मोहल्ले में शोक और संवेदना की लहर है। 24 घंटे के भीतर हुए घटनाक्रम ने परिवार को हिला कर रख दिया है। मृत दंपती के दो बच्चे हैं, जिनसे सिर से 24 घंटे में ही मां-बाप का दोनों का साया उठ गया। इलाके के लोग भी बच्चों की हालत और आगे आने वाले जीवन में मां-बाप की कमी की सोच के साथ बेहद गमगीन हैं। सीओ सिटी पवन कुमार भदौरिया ने कहा कि रंजना और चन्द्रप्रकाश प्रकरण की जांच की जा रही है।

झूठा मुकदमा बना बेटे की आत्महत्या का कारण

मृतक चन्द्रप्रकाश के पिता कंवरलाल पंवार ने पुत्रवधू रंजना के परिवार वालों पर बेटे के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि तब से ही बेटा घर से गायब था। ससुर प्रदीप भाटी, सास किरण, मामी ससुर किशनलाल तंवर ने बेटे को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया।