नगर निगम की ओर से शहर में तीन स्थानों पर स्मार्ट शौचालय बनाने के लिए टेण्डर प्रक्रिया को पूरा किया हुआ है। निगम अधिशासी अभियंता पवन बंसल के अनुसार पीबीएम अस्पताल परिसर, कलक्ट्रेट परिसर और डॉ. करणी सिंह स्टेडियम क्षेत्र में बनने वाले स्मार्ट शौचालय के लिए टेण्डर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य आदेश जारी किए गए।