3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sonia Gandhi News: सोनिया-राहुल से ईडी पूछताछ पर बिफरे कांग्रेसी, धरना-प्रदर्शन नारेबाजी कर केंद्र को कोसा

Sonia Gandhi News: सोनिया राहुल के खिलाफ ईडी जांच से बीकानेर के कांग्रेसी बेहद क्षुब्ध हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली भी गए थे विरोध प्रदर्शन के लिए। यहां भी उन्होंने देहात से लेकर शहर तक अपना गुस्सा जाहिर किया।

2 min read
Google source verification
Sonia Gandhi News: सोनिया-राहुल से ईडी पूछताछ पर बिफरे कांग्रेसी, धरना-प्रदर्शन नारेबाजी कर केंद्र को कोसा

Sonia Gandhi News: सोनिया-राहुल से ईडी पूछताछ पर बिफरे कांग्रेसी, धरना-प्रदर्शन नारेबाजी कर केंद्र को कोसा

बीकानेर. कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi News) के खिलाफ ईडी जांच के विरोध में शुक्रवार को शहर और देहात कांग्रेस ने प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शहर जिला कांग्रेस ने कोटगेट पर प्रदर्शन करते हुए जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष गहलोत ने कहा कि आज जिस तरह से सरकार विपक्ष को खत्म करने में लगी है और कांग्रेसी नेताओं को जानबूझकर ईडी और अन्य जांच एजेंसियों से परेशान करवा रही है। इस पर कांग्रेस नेता चुप नही बैठेंगे। पूर्व क्षेत्र विधानसभा प्रत्याशी रहे कन्हैयालाल झंवर ने कहा कि भाजपा अपनी गलत नीतियों की वजह से देश को बर्बादी की कगार पर ले गई है।

डॉ. भीमराव अम्बेडकर पीठ के महानिदेशक मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस इनकी नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी। शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया कि प्रदर्शन को पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चेतना चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष जावेद परिहार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद खोखर, सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला, हारून राठौड़, श्रीलाल व्यास, माशूक अहमद, साजिद सुलेमानी, मुकेश राजस्थानी, पार्षद अंजना खत्री, मनोज किराडू, आनंद सिंह सोढा, वसीम खिलजी, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, आनंद जोशी, रवि पुरोहित,राहुल जादूसंगत, जवाहर बाल मंच के प्रदेश संयोजक अरुण व्यास आदि ने भी अपने विचार रखे।जिला देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कलक्टर के समक्ष कर्मचारी मैदान में धरना दिया गया।

इस मौके पर राजस्थान सरकार केशकला बोर्ड अध्यक्ष राज्यमंत्री एवं जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार राजनीतिक द्वेषतावश सोनिया गांधी और राहुल गांधी को इडी के माध्यम से परेशान कर रही है। आपदा प्रबंधन मंत्री गोविन्द राम मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी ने कहा कि देश की जांच एजेंसियां केंद्र की मोदी सरकार के कठपुतलियां बनी हुई हैं।

देहात कांग्रेस के प्रवक्ता ओमप्रकाश सेन ने बताया कि पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल, शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत, बीकानेर प्रधान लालचंद आसोपा , लूणकरणसर ब्लॉक अध्यक्ष पतराम गोदारा , कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव डॉ मिर्जा हैदर बैग, देहात कांग्रेस महिला अध्यक्ष राजकुमारी व्यास, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गौड़, देहात उपाध्यक्ष हनुमान चौधरी , नारायण सिंह चारण, देहात उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक आदि धरने पर मौजूद रहे।

बीकानेर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

Story Loader