8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिले में हुए  16  लाख  35  हजार मतदाता

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों (photo voter lists) का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 20 Nov 2020, 8:12 PM IST

जिले में हुए  16  लाख  35  हजार मतदाता

जिले में हुए  16  लाख  35  हजार मतदाता

बीकानेर. जिले में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों ( photo voter lists ) का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Brief revision) का कार्यक्रम शुक्रवार से प्रारम्भ हो गया। इस कार्यक्रम के तहत 01 जनवरी 2021 को 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे और अपात्रों के नाम हटाने और नामों में सुधार का कार्य किया जाएगा। शुक्रवार को संभागीय आयुक्त भंवर लाल मेहरा ने इस संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (Political parties) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 नवम्बर को एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया है। मतदाता सूचियों (Voter lists) का प्रारूप प्रकाशन संबंधी दावे आपत्तियां 21 दिसम्बर तक मांगी जाएगी। राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावे एवं आपत्तियों के आवेदन पत्र (Application letter) प्राप्त करने की विशेष तिथियां 29 नवम्बर एवं 6 दिसम्बर निर्धारित की गई हैं। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 11 जनवरी, 2021 तक किया जाएगा तथा 18 जनवरी, 2021 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

मेहता के अनुसार शुक्रवार को प्रकाशित मतदाता (Voter) सूची के अनुसार जिले में कुल 16 लाख 35 हजार 160 मतदाता है। इसमें 8 लाख 62 हजार 870 पुरूष और 7 लाख 72 हजार 290 महिला मतदाता शामिल है। उन्होंने कहा कि इस पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 50 हजार मतदाता और जुडऩे हैं और सरकारी कार्मिक और राजनीतिक दलों के समन्वय से यह लक्ष्य प्राप्त किए जाने का प्रयास किया जाएगा।

मतदाता जागरूकता बैनर का विमोचन
संभागीय आयुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 कार्यक्रम के ’संकल्प हमारा टूटे ना, कोई मतदाता छूटे ना’ (Voter awareness banner) बैनर का विमोचन भी किया। बैठक में उप निदेशक आईटी सत्येन्द्र सिंह राठौड़ ने पॉवर प्रजन्टेशन के जरिए बताया कि कोई भी मतदाता ऑन लाइन मतदाता पंजीकरण करवा सकता है। उन्होंने बताया कि वोटर हैल्प लाइन
Voter help line मोबाइल एप के माध्यम से भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए सहायता ले सकता है।
बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए.एच.गौरी तथा निर्वाचक पंजीयन अधिकारी बीकानेर पश्चिम सुनीता चौधरी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के रूप में कांगे्रस से शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत, भाजपा से शिव प्रसाद व कैलाश शर्मा, कन्हैयालाल पंवार तथा बीएसपी से पवन कुमार ओझा सहित अन्य प्रशासनिकअधिकारी उपस्थित थे।