
कक्षा 9 के विद्यार्थी पढ़ेंगे पुलवामा हमले के शहीदों की गौरव गाथा
पुस्तकें छपकर तैयार, जिलों के नोडल केंद्रों को वितरित की किताबें
निखिल स्वामी-बीकानेर.
देश में 14 फरवरी २०19 को जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर आतंकवादियों की ओर से किए गए पुलवामा हमले और भारत की ओर से १२ दिन बाद आतंकियों को दिए मुहंतोड़ जवाबी कार्रवाई को अब स्कूली विद्यार्थी पढ़ सकेंगे। विद्यार्थी उन वीर जवानों की गौरव गाथा को जान सकेंगे, जिन्होंने आतंकियों से मुकाबला करते हुए राष्ट्र के लिए प्राण न्यौछावर कर दिए। कक्षा 9 की इस बार आई पाठ्य पुस्तक में पुलवामा हमला और शहीद जवानों की गौरव गाथा के अध्याय को शामिल किया गया है। पुस्तकें छपकर स्कूलों में नि:शुल्क वितरण के लिए जिला मुख्यालयों पर पहुंच चुकी है।
कक्षा 9 में राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन एवं शौर्य परंपरा नाम की पुस्तक में पुलवामा हमला और राजस्थान के वीर योद्धा नाम से पाठ है। इसमें विद्यार्थी पुलवामा में शहीद राजस्थान के पांच वीर जवानों के बारे में जान सकेंगे। साथ ही कक्षा 6 से 12 तक एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू किया गया है। जो अगले सत्र से शुरू होगा। इस बार सरकार ने एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के साथ कक्षा 6 से 12 तक हर कक्षा में एक अतिरिक्त पाठ्य पुस्तक जोड़ी है। इससे विद्यार्थी राष्ट्रीय व राज्य स्तर की संस्कृति व शहीदों के बारे में जान सकेंगे।
पांच जवानों की गौरव गाथा बताई
1. कक्षा ९ की पाठ्य पुस्तक में पुलवामा हमले में शहीद जवानों में शामिल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान रोहिताश लाम्बा जयपुर जिले के अमरसर थाना इलाके गांव गोविंदपुरा बासडी के रहने वाले थे। वे अपनी दो महीने की संतान को देखकर छुट्टियों से ड्यूटी पर लौट रहे थे की हमला हो गया और शहीद हो गए।
2. धौलपुर जिले के दिहोली थाना इलाके के गांव जैतपुर के रहने वाले थे। वे छह साल से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 45वीं बटालियन में कार्यरत थे। छुट्टियां बिताकर लौट रहे थे, तब हमला हुआ और शहीद हो गए।
3. राजसमंद जिले के बिनोल गांव के शहीद नारायण लाल गुर्जर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट कर कश्मीर के विपरीत हालातो में चुनौती पूर्ण कार्यों को अंजाम देने के साहस को रेखांकित किया था।
4. भरतपुर जिले के नगर तहसील अंतर्गत गांव सुंदखाली के जवान जीतराम गुर्जर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 92वीं बटालियन में कार्यरत थे। पूरे इलाके में इनके देशभक्ति के चर्चे होते है।
5. कोटा जिले के सांगोद जहसिल के गांव विनोद खुर्द के रहने वाले हेमराज मीणा भी केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल में कार्यरत थे।
४ लाख ६६ हजार पुस्तकें
राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल बीकानेर के मुख्य प्रबंधक निर्मल शर्मा ने बताया कि अब तक कक्षा 1 से 8 तक 4 लाख 66 हज़ार निशुल्क किताबें व एक लाख 61 हजार 248 बिक्री की किताबें आ चुकी है और कक्षा 9 से 12 तक 4 लाख 52 हजार निशुल्क किताबें व 90 हजार बिक्री की किताबें आई है और उनका अधिकतर की वितरण किया जा चुका हैं। शर्मा ने बताया कि कक्षा 6 से 8 की कुछ विषयों के किताबें छोड़कर एक या दो किताबें अभी तक नहीं आईं है। वहीं कक्षा एक से 5 तक किताबों की सप्लाई नहीं आई है और कक्षा 12 बायो का सेट भी नहीं आया है। इसके अलावा कक्षा एक से आठ तक इंग्लिश मीडियम की किताबों का सेट नहीं आया है। यह किताबें अब 25 जून के बाद ही आएगी और बोर्ड परीक्षा के बाद ही किताबों की दूसरी सप्लाई की वितरण होगा।
Published on:
16 Jun 2020 06:05 am

बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
