8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दस स्थानों पर बनेंगे स्टडी कॉर्नर, वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पार्क में बनेगी एडवेंचर वॉल

न्यास अध्यक्ष ने कॉलोनियों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के दिए निर्देश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 28 Oct 2020, 1:01 AM IST

दस स्थानों पर बनेंगे स्टडी कॉर्नर, वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पार्क में बनेगी एडवेंचर वॉल

दस स्थानों पर बनेंगे स्टडी कॉर्नर, वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पार्क में बनेगी एडवेंचर वॉल

बीकानेर. नगर विकास न्यास शहर में दस सार्वजनिक स्थानों पर स्टडी कॉर्नर विकसित करेगा। लोगों में पढऩे की आदत विकसित करने के उद्देश्य से ये स्टडी कॉर्नर बनाए जाएंगे। इन स्टडी कॉर्नर में बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ अलग-अलग प्रकार की पुस्तकें भी रखी जाएगी। मंगलवार को नगर विकास न्यास कार्यो की बैठक में जिला कलक्टर एवं न्यास अध्यक्ष नमित मेहता ने स्टडी कॉर्नर विकसित करने को लेकर न्यास अधिकारियों को निर्देश दिए।

मेहता ने वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पार्क को सेंट्रल पार्क के रूप में विकसित करने के साथ यहां पार्क के सौन्दर्यीकरण पर जोर दिया और एक एडवेंचर वॉल का निर्माण करवाने के निर्देश दिए। वहीं इस पार्क के चारो ओर डेडीकेटेड साइक्लिंग लेन बनाने की संभावना को भी तलाशने के निर्देश दिए। न्यास अध्यक्ष ने शहर में उचित स्थान पर डेडीकेटेड साइक्लिंग लेन बनाने के भी निर्देश दिए। बैठक में नगर विकास न्यास सचिव मेघराज सिंह मीना, अधीक्षण अभियंता संजय माथुर सहित अधिशाषी अभियंता, तहसीलदार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

दीपावली से पहले पूरे होंगे पैचवर्क
मेहता ने दीपावली से पहले शहर की समस्त सडक़ों पर पैचवर्क का काम पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि पैच वर्क का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कर लिया जाए। वहीं यूआईटी एनआरआई कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर, स्वर्ण जयंती विस्तार योजना सहित विभिन्न योजनाओं में पानी, बिजली सडक़ आदि आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने निर्देश दिए। मेहता ने कहा कि शहर में 15 से 20 नए ऐसे पार्क चिन्हित किए जाएं जो वर्तमान में विकसित नहीं है, और उन्हें विदेशों की तर्ज पर विकसित करने की दिशा में काम प्रारंभ करें।