
राजस्थान के बीकानेर की बेटी ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। डॉ. ईहिना टिन्ना ने एम्स की सुपर स्पेशियलिटी प्रवेश परीक्षा में बाल चिकित्सा के नियोनेटोलॉजी में प्रथम स्थान हासिल किया है। खास बात है कि एम्स में इस वर्ग में मात्र एक ही सीट थी।
देशभर के मेडिकल कॉलेजों में इस विभाग की 9 ही सीटें हैं। टिन्ना ने सफलता का श्रेय पिता डॉ. एनके टिन्ना व डॉ. अंजू को देती है। टिन्ना ने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया। दिल्ली विश्वविद्यालय में उसने टॉप किया। इस उपलब्धि पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने गोल्ड मेडल प्रदान किया था।
Updated on:
31 May 2024, 10:22 AM IST
Published on:
31 May 2024, 10:21 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.