8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां कागजों में चल रही स्वच्छ भारत योजना

मास्टर प्लान के लिए भूमि आरक्षित नहीं करने से कचरे का निस्तारण संभव नहीं, वातावरण प्रदूषित, बीमारियों की आशंका

2 min read
Google source verification
यहां कागजों में चल रही स्वच्छ भारत योजना

यहां कागजों में चल रही स्वच्छ भारत योजना

छतगरढ़. जिला प्रशासन एवं ग्राम पंचायत प्रशासन की ओर से कचरा निस्तारण के लिए मास्टर प्लान तहत स्थान आरक्षित नहीं करने से कस्बे का वातावरण प्रदूषित हो रहा है जिससे आमजन को परेशानी का सामान करना पड़ रहा है। इससे बीमारियां फैलने का डर रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि जगह-जगह लगे कचरे के ढेर के निस्तारण के लिए सरकारी स्तर पर कोई भी संसाधन नहीं हैं। ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत योजना केवल कागजों में ही चल रही है। उधर, पंचायत प्रशासन का कहना है कि कचरा निस्तारण के लिए छतरगढ़ ग्राम पंचायत के मास्टर प्लान में राजकीय भूमि आरक्षित नहीं है। इससे समस्या बनी है। इसको लेकर जिला प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। उम्मीद है जल्द ही समस्या का समाधान निकलेगा।

कचरे के लगे ढेर
कस्बे के रोडवेज बस स्टैंड, उपखंड कार्यालय परिसर सामने, मुख्य सदर बाजार तिराहा, भूतनाथ मंदिर सामने, काली माता मंदिर पास, श्मशान घाट मुख्य द्वार पर, बीकानेर सड़क पर, गोशाला परिसर पास स्थित जोहड़ सहित अन्य जगह पर कचरे के ढेर के पास से रोजाना बड़ी संख्या में आवागमन करने वाले राहगीरों द्वारा देखा जा रहा है। कचरे व गंदगी से आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रखा है।

दस हजार आबादी फिर भी समस्या
छतरगढ़ ग्राम पंचायत के 13 वार्डो में करीब दस हजार आबादी के साथ करीब एक हजार मकान व पांच सौ छोटे-बड़े व्बावसायिक प्रतिष्ठान है। आलम यह है कि मुख्य बाजार, गलियों, रोडवेज बस स्टैंड व विभिन्न सरकारी कार्यालयों सहित धार्मिक स्थलों पर लगे कचरे के ढेर को उठाने के लिए सफाईकर्मियों सहित ग्राम पंचायत पास कोई संसाधन उपलब्ध नहीं है। उधर, अनाज मंडी में कृषि ङ्क्षजन्सों की आवक के चलते ङ्क्षजन्सों की साफ सफाई के बाद कचरा बच जाता है। मजदूर कचरे को डालने के लिए आरक्षित स्थान नहीं होने से आसपास खाली जगह पर डाल देते हैं। जिन्सों के अवशेष से कचरे का कृषि उपज मंडी समिति निस्तारण करतीं हैं।

इस संबंध में जिला व स्थानीय प्रशासन सहित ग्राम पंचायत को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन कचरा निस्तारण के लिए अब तक कोई जमीनी स्तर पर प्रयास नहीं किया जा रहा है।
रामेश्वर लाल चौधरी, महासचिव, संयुक्त व्यापार मंडल छतरगढ़

कचरा निस्तारण के लिए ग्राम पंचायत के पास भूमि नहीं है। पंचायत सफाईकर्मी नहीं रख सकती है। पंचायत ने कचरा निस्तारण के लिए पहले ही प्रस्ताव भेज चुकी है।
प्यारेलाल कड़वासरा, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत छतरगढ़

कस्बे में कचरा उठाने के लिए ग्राम पंचायत को पाबंद किया है। फिर भी सरपंच व ग्राम सेवक को लेकर बैठक में नियमित साफ सफाई की व्यवस्था की जाएगी।
कुलदीपसिंह कस्वां, राजस्व अधिकारी, छतरगढ़