
Taapsee pannu: तापसी चार दिन के लिए बीकानेर में, जानिए कौन था उनके साथ
बीकानेर. Taapsee pannu: कई फिल्मों में अपने काम का लोहा मनवा चुकी फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू कुछ दिनों के लिए बीकानेर में थीं। खास बात यह थी कि इस ट्रिप में उन्होंने अपना समय सिर्फ परिवार और चंद करीबी लोगों के साथ ही बिताया। इस दौरान वे मीडिया से दूर ही दूर रहीं। इस बात का खुलासा उन्होंने एयरपोर्ट पर उतरते ही कर दिया था कि वे इस बार पूरी तौर पर अपने निजी कार्यक्रम के तहत बीकानेर आई हैं। वे अपना कुछ क्वालिटी वक्त परिवार और करीबी लोगों के साथ बिताना चाहती हैं। लिहाजा वे इस दौरान मीडिया से दूरी बना कर रखेंगी। ऐसा हुआ भी। तापसी मंगलवार को अपना वीकेंड मना कर वापसी कर चुकी हैं।
शनिवार को पहुंची थीं बीकानेर
गौरतलब है कि तापसी अपना वीकेंड मनाने के लिए शनिवार को बीकानेर पहुंची थी। शनिवार दोपहर को आने के बाद ही वे सीधे विश्राम करने गईं। वे रविवार और सोमवार को भी बीकानेर में ही रहीं। इस दौरान उनके सोशल मीडिया अकाउंट से लोगों को पता चला कि उके साथ उनकी बहन भी आई हैं। मंगलवार को तापसी वापस रवाना हो गई। इस दौरान वह नरेंद्र भवन होटल में ठहरी हुई थी। जानकारी के अनुसार तापसी के साथ परिवार के और भी लोग यहां पहुंचे थे। इस दौरान तापसी ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटो और रील भी अपलोड की है।
शेयर की फोटो
तापसी की ओर से शेयर की एक फोटो में उनकी बहन भी उनके साथ नजर आ रही हैं। बहन शगुन ने भी इंस्टाग्राम पर दोनों की फोटो को शेयर किया है। काम से ब्रेक लेकर बीकानेर पहुंची तापसी ने एक-दो जगह भ्रमण भी किया। रिलेक्स मूड में पहुंची अभिनेत्री की आने वाले समय में कई फिल्म भी रिलीज हो रही हैं।
सिटी टूर किया रद्द
जानकारी के अनुसार तापसी का सिटी टूर का प्रोग्राम था, लेकिन गर्मी के कारण उन्होंने यह कार्यक्रम रद्द कर दिया। इसके अलावा एक दिन शाम को गजनेर के पास स्थित दरबारी झील देखने जरूर पहुंचीं।
Published on:
30 Mar 2022 01:08 pm

बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
