8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परिवार गया केरल, घर में घुसे चोर, दो लाख नकद, लैपटाप समेत लाखों की संपत्ति समेट ले गए

जयपुर रोड वृंदावन एन्क्लेव की घटना - पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

2 min read
Google source verification
परिवार गया केरल, घर में घुसे चोर, दो लाख नकद, लैपटाप समेत लाखों की संपत्ति समेट ले गए

परिवार गया केरल, घर में घुसे चोर, दो लाख नकद, लैपटाप समेत लाखों की संपत्ति समेट ले गए

बीकानेर. जेएनवीसी थाना क्षेत्र के वृंदावन एन्क्लेव में रहने वाला परिवार गर्मी की छुट्टियों में केरल अपने गांव गया। इधर, बंद घर की रेकी कर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर यहां से लाखों रुपए के नकदी व जेवर ले गए। वारदात का पता एक जून की सुबह पड़ोसियों को चला, तब उन्होंने मकान मालिक को सूचित किया।

जेएनवीस पुलिस के अनुसार जयपुर रोड िस्थत वृंदावन एन्क्लेव डी 401 फेज थर्ड निवासी अमित नायर परिवार सहित 16 मई को अपने गांव (केरल) चला गया।

वह अपने पड़ोसी को पेड़-पौधों को पानी देने के लिए घर के मुख्य दरवाजे की चाबी सौंप गया। 31 मई की शाम को पड़ोसी का बेटा पौधों को पानी डालने गया, तब मुख्य दरवाजे के अलावा अंदर प्रवेश करने वाला दरवाजा खुला हुआ मिला। घर के अंदर पंखे चल रहे थे। इस पर उसने घर आकर अपने पिता को जानकारी दी। पड़ोसी ने अमित नायर को सूचना दी।


पीडि़त के चाचा ने थाने में दी रिपोर्ट

पीडि़त अमित नायर वारदात की सूचना मिलने पर बीकानेर के लिए रवाना हो गया। वह अभी जयपुर पहुंचा है। घर में हुई चोरी के संबंध में अमित के चाचा अनिल कुमार पुत्र दामोदर नायर की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


यह सामान हुआ चोरी

परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि चोर घर से दो लाख दस हजार रुपए नकदी, सोने की दो चेन, कान की बाली तीन छोटी व एक बड़ी, कमरबंद एक नग, लॉकेट एक, बच्चे की चूडी तीन नग, ब्रेसलेट तीन नग, नथनी दो नग, पायल पांच नग, लैपटॉप दो नग, हाथ घड़ी तीन नग, हार्ड ***** एक नग, गुल्लक तीन नग, कांसे के दीये चार नग, घंटी कांसा आदि चुरा ले गए।


घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद

स्थानीय लोगों के मुताबिक चोरी का घटनाक्रम यहां कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। वारदात का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका-मुआयना किया। संदिग्धों से पूछताछ की।