नोखा/बीकानेर. नोखा के वार्ड नंबर 9 में देर रात चोरो ने सुने मकान को निशाना बनाकर जेवरात और नगदी ले उड़े।जानकारी के अनुसार यह घटना नोखा निवासी परमाराम जाट के घर की है।जब मकान मालिक घर पहुंचा तो उसे घर के ताले टूटे मिले।
चोर मकान से नकदी और सोने चांदी के आभूषण समेटकर ले गए।घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।सुचना के कई देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जाँच में जुट गई।इससे पहले घटना की सुचना मिलते ही आस पास के लोगो की भीड़ मौके पर इक्कठी हो गयी।