8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कपड़े की दुकान के ताले काट कर चोरी

गल्ले से ४२ हजार और दानपात्र से १० हजार रुपए पार  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 27 Nov 2020, 7:57 AM IST

कपड़े की दुकान के ताले काट कर चोरी

कपड़े की दुकान के ताले काट कर चोरी

नोखा. कस्बे के लखारा चौक स्थित कपड़े की एक दुकान में बुधवार की रात चोरी हो गई। यहां पर चोर दुकान का ताले तोड़ कर गल्ले और दान पात्र में रखी नकदी चुरा कर ले गए। गुरुवार सुबह दुकानदार वहां पहुंचा तो, दुकान के ताले टूटे देख कर हक्का-बक्का रहा गया। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर घटना के बारे में जानकारी जुटाई। इसकी रिपोर्ट थाने में दी गई। जिसमें दुकानदार शराफत अली खान ने बताया कि लखारा चौक में उसकी शबनम क्लोथ स्टोर के नाम से दुकान है। वह शाम को अपनी दुकान बंद कर के घर गया था। गुरुवार सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो, दुकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर जाकर गल्ला संभाला तो उसमें रखे ४२ हजार रुपए गायब थे। चोरों ने दान पात्र भी छोड़ा और उसमें रखे १०-१५ हजार रुपए भी चुरा कर ले गए। पुलिस ने घटना स्थल का अवलोकन कर चोरों की तलाश शुरू की। दुकान के टूटे हुए ताले देखने से लगता है कि चोरों ने पहले ताले तोडऩे का प्रयास किया, जब वे इसमें सफल नहीं हुए तो उन्होंने ताले काटने के लिए कटर या आरी काम में ली। वहीं, बाजार के व्यस्ततम इलाके में से चोरी होने की घटना को लेकर दुकानदार दिन भर कई तरह की चर्चा करते हुए नजर आए।