2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिला मुख्यालय से लेकर गांव-गांव तक हजारों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास

इस दौरान योगसाधकों ने प्रोटोकॉल के हिसाब से सामूहिक योगाभ्यास किया। निर्धारित समय पर प्रातः 7 बजे संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने माननीय प्रधानमंत्री के योग संदेश का पठन किया। इसके बाद सामूहिक योगाभ्यास शुरू हुआ। योग प्रशिक्षक ने ओंकार के उच्चारण और प्रार्थना, शिथिलीकरण के अभ्यास खड़े होकर और बैठकर किए जाने वाले आसनों का अभ्यास करवाया।

2 min read
Google source verification

दसवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय से लेकर गांव-गांव तक हजारों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया और 'आरोग्यता' एवं 'वसुधैव कुटुंबकम' का संदेश दिया। 'स्वयं और समाज के लिए योग' थीम के साथ योग दिवस का जिला स्तरीय समारोह रेलवे ग्राउंड में आयोजित हुआ। इस दौरान योगसाधकों ने प्रोटोकॉल के हिसाब से सामूहिक योगाभ्यास किया। निर्धारित समय पर प्रातः 7 बजे संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने माननीय प्रधानमंत्री के योग संदेश का पठन किया। इसके बाद सामूहिक योगाभ्यास शुरू हुआ। योग प्रशिक्षक ने ओंकार के उच्चारण और प्रार्थना, शिथिलीकरण के अभ्यास खड़े होकर और बैठकर किए जाने वाले आसनों का अभ्यास करवाया। प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग अधिकारी ने उदर और पीठ के बल बैठकर किए जाने वाले आसन करवाए। इस दौरान कपालभाति क्रिया का अभ्यास, नाड़ी शोधन, अनुलोम-विलोम, शीतली और भ्रामरी प्राणायाम और शांभवी मुद्रा में ध्यान करवाया।

महानिरीक्षक पुलिस ने योग को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया को फिर से योग का महत्व और इसकी उपयोगिता के बारे में बताया है। आज विश्व भर में करोड़ों लोग योगाभ्यास करते हुए आरोग्यता का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल पर इस बार योग दिवस समारोह को अधिक वृहद स्तर पर मनाया जा रहा है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर नगर उम्मेद सिंह रतनू ने आभार जताया। इस दौरान शिवबाड़ी महंत स्वामी विमर्शानंद, ब्रह्म कुमारी से कमला बहन, जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. घनश्याम रामावत, उपनिदेशक और कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. नंद लाल मीना, सहायक निदेशक डॉ. सुरेश कुमार सैनी, डॉ. नंद सिंह, डॉ. राजकुमार कुमावत, डॉ. सागर मल शर्मा, डॉ. हंसराज चौधरी, डॉ. राजकुमार सिंघारिया, आयुर्वेद कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज मरोलिया, सीएमएचओ डॉ. राजेश गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी गजानंद सेवग आदि मौजूद रहे।

Story Loader