4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौतपा के तीन दिन ही रही तपिश, अब अंतिम दो दिन बारिश व तेज हवा चलने की संभावना

इस बार नौतपा का असर काफी कम रही। नौतपा के शुरूआती तीन दिन ही सूरज की तेज तपिश रही। जिससे दिन का तापमान इस गर्मी के सीजन का अधिकतम 48 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन अब नौतपा के सिर्फ दो दिन ही शेष है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Nikhil Swami

•

Updated: 1 Jun 2020, 9:05 PM IST

नौतपा के तीन दिन ही रही तपिश, अब अंतिम दो दिन बारिश व तेज हवा चलने की संभावना

mausam

बीकानेर. इस बार नौतपा का असर काफी कम रही। नौतपा के शुरूआती तीन दिन ही सूरज की तेज तपिश रही। जिससे दिन का तापमान इस गर्मी के सीजन का अधिकतम 48 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन अब नौतपा के सिर्फ दो दिन ही शेष है।

इन शेष रहे दो दिनों में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। अगले दो दिनों में बारिश, ओले व तेज हवा चलने की संभावना है। नौतपा के शुरूआती तीन दिनों के बाद पश्चिमी विक्षोभ व नमी बढऩे से लगातार आंधी व बारिश का दौर चल रहा है। इससे दिन का तापमान 40 डिग्री से भी नीेच पहुंच गया है।

लेकिन सोमवार को आसमान साफ होने से फिर से तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच गया है। रविवार देररात को 20 किमी प्रति घंटे से तेज आंधी आई। रात 2.30 से सुबह 4 बजे तक आई आंधी से चारों ओर धूल ही धूल हो गई। आंधी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

अलसुबह बादलवाही के बाद सुबह 10 बजे के बाद बादल शहर से दूर चले गए। इससे आसमान साफ हो गया। आसमान साफ होने से दिन के तापमान बढऩे लगा। दोपहर होते-होते सूरज की तेप तपिश रही। तेज तपिश से शहरवासी बेहाल रहे। तापमान में फिर से बढ़ोतरी के चलते गर्मी के तेवर फिर से तेज हो गए। सूर्यास्त के बाद शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा।