8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति को जेल से छुड़ाने के बहाने महिला को ले गए, उसके बाद उसके साथ…

आरोपी उसे जोधपुर के काकाणी गांव के पास छोड़ कर चले गए। वहां से भाई आकर ले गया। तीन दिसंबर को पता चला कि पति जेल से छूट चुका है। तब आरोपियों से छिपकर पति के पास आई और उन्हें सारी बात बताई। पांचू पुलिस के अनुसार मामला दर्ज हो चुका है। अब पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
पति को जेल से छुड़ाने के बहाने महिला को ले गए, उसके बाद उसके साथ...

पति को जेल से छुड़ाने के बहाने महिला को ले गए, उसके बाद उसके साथ...

पति को जेल से छुड़ाने के बहाने महिला को कार से सुनसान जगह पर ले जाकर दो व्यक्तियों ने सामूहिक बलात्कार किया। बाद में पीड़िता को जोधपुर के काकाणी गांव में छोड़ कर भाग गए। पीड़ित ने इस संबंध में पांचू थाने में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।पांचू पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि उसने जोधपुर निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। आठ अक्टूबर, 23 को उसके पति को पांचू पुलिस ने मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।

नौ अक्टूबर को पति के रिश्तेदार धर्मचंद सियाग पुत्र हरिराम, बनवारी पुत्र भंवरलाल सियाग उसके घर पर आए। आरोपियों ने उसे पति को छुड़ाने का लालच दिया। नौ अक्टूबर की शाम करीब आठ बजे दोनों आरोपी हरियाणा नंबर की कार लेकर आए। वकील से मिलवाने का कह कर साथ ले गए। गांव से जोधपुर रोड पर करीब 40 किलोमीटर दूर ले जाकर सुनसान जगह पर उन्होंने बारी-बारी से बलात्कार किया। इसके बाद धमकाया भी। आरोपी उसे जोधपुर के काकाणी गांव के पास छोड़ कर चले गए। वहां से भाई आकर ले गया। तीन दिसंबर को पता चला कि पति जेल से छूट चुका है। तब आरोपियों से छिपकर पति के पास आई और उन्हें सारी बात बताई। पांचू पुलिस के अनुसार मामला दर्ज हो चुका है। अब पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा।