2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रक-ट्रेलर चोरी किया, टायर बेचने की फिराक में थे पकड़े गए

- नाल बाड़ी में होटल के आगे से चुरा ले गए थे ट्रक - दो लोगों को दबोचा, आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

2 min read
Google source verification
ट्रक-ट्रेलर चोरी किया, टायर बेचने की फिराक में थे पकड़े गए

ट्रक-ट्रेलर चोरी किया, टायर बेचने की फिराक में थे पकड़े गए

बीकानेर. नाल बड़ी गांव में होटल के आगे से सप्ताहभर पहले चोरी हुए ट्रक-ट्रेलर के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरों ने ट्रेलर को शोभासर रोड पर सुनसान जगह पर छिपाकर खड़ा कर दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी व मुखबिरों की मदद से दोनों को पकड़ा।

नाल एसएचओ नरेश गैरा ने बताया कि ट्रक-ट्रेलर चोरी के मामले में मुक्ताप्रसाद नगर के संजय (26) पुत्र हंसराज बिश्नोई, मुरलीधर व्यास कॉलोनी जालू जी पेट्रोल के पीछे रहने वाले गणेश (21) पुत्र देवकिशन स्वामी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर शोभासर के पास सुनसान जगह पर खड़े ट्रेलर को बरामद किया। आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।यूं आए पकड़े में

एसएचओ ने बताया कि आरोपियों ने ट्रक को चुराने के बाद उसे शोभासर के पास सुनसान जगह पर ले जाकर वहां पेड़ों की ओट में खड़ा कर दिया। बाद में आरोपियों ने ट्रक के टायरों को खोला और आसपास की दुकानों पर टायरों को बेचने के लिए गए। वे जिस दुकान पर टायर बेचने गए, वहां जब पुलिस पड़ताल करते हुए पहुंची, तो एक दुकानदार ने कहा कि एक युवक ट्रकों के टायर बेचने के लिए आया था। इस पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने दुकानदार व अन्य लोगों से पूछताछ के बाद आरोपियों की सघन तलाश शुरू की। दो दिन की कड़ी मेहनत से आरोपी संजय को पकड़ा। आरोपी से पूछताछ के बाद दूसरे को दबोचा। आरोपियों की निशानदेही पर ट्रक-टेलर को बरामद किया।यह थी टीम :- एसएचओ के अलावा हवलदार राकेश कुमार, सिपाही हरवीर सिंह, लक्ष्मीनारायण आदि टीम में शामिल थे।

यह है मामला

नोखा के मोरखाना निवासी प्रेमसिंह भाटी ने नाल थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ ट्रक-ट्रेलर चोरी का मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट में बताया कि दो जनवरी को नाल बड़ी गांव में बालाजी होटल के सामने ट्रक को खड़ा किया था और वह गांव चला गया। छह जनवरी को वापस आया तो ट्रक-ट्रेलर वहां नहीं था।

Story Loader