5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

29 मार्च से होगा आमजन की समस्याओं का समाधान, न्यास अध्यक्ष करेंगे सभी वार्डों का दौरा

प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर अभियान

less than 1 minute read
Google source verification
UITc

UIT

नगरीय क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई एवं उनके निस्तारण के लिए नगर विकास न्यास द्वारा 'नगर विकास न्यास आपके द्वार' अभियान चलाया जाएगा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के निर्देश पर 29 मार्च से इसकी शुरूआत होगी। न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि आमजन की समस्याओं की सुनवाई तथा सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा।

इसके तहत वे स्वयं शहर के समस्त वार्डों का दौरा करेंगे। इस दौरान नगर विकास न्यास के अलावा सभी विभागों से संबंधित समस्याएं सुनी जाएंगी तथा उन्हें दर्ज करते हुए संबंधित विभाग एवं सरकार को भिजवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वार्ड वार कार्यक्रम का निर्धारण शीघ्र ही कर लिया जाएगा तथा प्रत्येक वार्ड में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी साथ रहेंगे।

ये भी पढ़ें

image